राजस्थान के सीकर में सनसनीखेज कुकर्म का मामला सामने आया है। जहां चार लोगों ने एक मजदूर का 8 घंटे तक बारी बारी से कुकर्म किया। मामले में दो दिन तक दशहत मे रहने के बाद पीड़ित ने बुधवार 13 जुलाई के दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के पाटन थाना इलाके में मजदूरी करने वाले युवक के साथ 4 लोगों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चारों ने 8 घंटे तक बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसे बंदूक दिखाकर पानी में डुबाकर मारने की तैयारी भी कर ली। बड़ी मुश्किल से वह बदमाशों के चंगुल से निकलकर घर पहुंचा। 2 दिन तक दहशत में रहने के बाद युवक ने बुधवार को पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिफ्ट के बहाने ले गया बदमाश, दोस्तों के साथ बनाया शिकार

पाटन थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीडि़त ने बताया- वह एक ढाणी का रहने वाला है। मजदूरी का काम करता है। 10 जुलाई को शाम को जब वह मजदूरी का काम कर वापस घर तरफ लौट रहा था तो रास्ते में शराब के ठेके पर उसे एक व्यक्ति मिला। उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठा लिया। उसका घर आने पर भी उसने उसे बाइक से नहीं उतारा। वह उसे जबरदस्ती आगे ले गया। जहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। सभी शराब पी रहे थे। घर जाने की बात कही तो एक बदमाश ने मारपीट करते हुए उसे पास बिठा लिया। इसके बाद चारों ने शाम सात बजे से देर रात तीन बजे तक उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म किया।

बंदूक दिखाकर दी धमकी, पानी में डुबाने की तैयारी

आरोप है कि अल सुबह जब आरोपी वहां से जाने लगे तब भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बंदूक दिखाकर भी डराया। वह बुरी तरह डर गया। उसने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों में से एक ने उसे पानी की खान में डुबाकर मारने की बात भी कही। बड़ी मुश्किल से हाथ पांव जोड़कर चकमा देते हुए वह उनके चंगुल से बचकर घर पहुंचा। 

नामजद रिपोर्ट दर्ज

पीडित ने मामले में नामजद रिपोर्ट दी है। वह चारों आरोपियों को शक्ल से पहचानता है। आरोपी दयाल का नांगल के मनजीत गोदारा उर्फ मनिया व उत्तम गोदारा तथा उसके दो अन्य दोस्त थे। जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पीडित ने चारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े- जयपुर में पैंथर का तांडव: 10 साल के बच्चे को घर से खींच ले गया, पिता का हाथ चबाया तो मां का सिर किया लहूलुहान