राजस्थान के करौली में हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही बाइक रैली पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और दुकानों को आग लगा दिया। पथराव के चलते 42 लोग घायल हुए हैं। करौली में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

करौली. राजस्थान के करौली (Karauli) में शनिवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव कर दिया गया। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि लोगों ने दुकानों में आग लगा दी और वाहनों में तोड़फोड़ किया। पथराव और झगड़े में करीब 42 लोग घायल हो गए। दो घायलों की स्थिति गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उपद्रव के बाद करौली में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद करौली शहर में हिंदू संगठनों की ओर से बाइक रैली निकाली गई थी। रैली पर अचानक ताबे की टोली हटवाड़ा बाजार में पथराव कर दिया गया। पथराव होते ही भगदड़ मच गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को जयपुर के लिए रेफर किया गया है। अन्य का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, रैली में शामिल लोगों ने बताया कि उन्होंने रैली आयोजित करने से पहले पुलिस और प्रशासन को सूचित किया था। इसके बावजूद शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जा रही रैली में सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं थे।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के उदयपुर में प्रेमी जोड़े ने खाईं साथ जीने मरने की कसमें, फिर जो किया वो देख लोगों की रूह कांप गई

600 पुलिसकर्मी तैनात
पथराव और हंगामे के बाद करौली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 50 पुलिस अधिकारियों सहित 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एडीजी संजीब नार्झरी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश और एसपी मृदुल कछवाहा भी तैनात किए गए हैं। आईजी भरतपुर प्रफुल कुमार खमेसरा और आईजी कानून व्यवस्था भरत मीणा मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने शांति की अपील की है।

यह भी पढ़ें- गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी का अजीबोगरीब बयान: बोले-मोबाइल के कारण होते हैं रेप, आरोपी कौन होते ये भी बताया