रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया था कि घटना के बाद आरोपियों ने बेटियों का अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसे तीनों ही वायरल करने की धमकी दे रहे थे। आरोपी  वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना इलाके में एक तांत्रिक ने अपने सहयोगी के साथ दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार किया। इलाज के नाम पर दोनों ने पहले तो परिजनों को बेहोश कर दिया। फिर दोनों बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। जब दोनों चिल्लाई तो पड़ोसी ने आकर उन्हें हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। बाद में परिजनों के जाग जाने के कारण आरोपी वहां से फरार हो गए। यही नहीं आरोपियों ने दोनों बहनों का अश्लील वीडियो भी बनाया। जिसे वायरल करने की धमकी भी दी। मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर साथी नाबालिग को निरुद्ध किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है मामला
दादिया थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग की मां ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसकी दो नाबालिग बेटियों में 14 साल की बेटी बीमार रहती है। उसके इलाज के लिए 8 जून की रात सांवलोदा पुरोहितान निवासी रामनिवास महाराज अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया। जिसने उसे बेहोशी की दवा खिलाकर दोनों नाबालिग बेटियों को भी कोई नशीली चीज खिला दी। इसके बाद 14 साल व उसके साथी ने 16 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया। जब दोनों चिल्लाई तो उसे होश आया। इसी दौरान गांव का एक युवक भी वहां आ गया। उसने भी उसकी 16 साल की नाबालिग से गंदी हरकत करना शुरू कर दिया।

उसने परिवार को बदनाम करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि उसके सहयोगी नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भिजवाया गया है। मामले का तीसरा आरोपी फरार है।

दो शादी कर चुका है तांत्रिक, चार बच्चों का है पिता
थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी तांत्रिक रामनिवास दो शादी कर चुका है। जिसके तीन लड़कियां व एक लड़का है। वह घर पर भी महिलाओं का तंत्र मंत्र से इलाज करता है। इसके लिए उसने घर में एक मंदिर भी बना रखा है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में हैवानियत की इंतेहा...पत्नी की मौत के बाद 14 साल की बेटी से रोज रेप करता पिता, वो गिड़गिड़ाती रहती