प्यार में उम्र पीछे छूट जाता है, शक्ल सूरत भी मायने नहीं रखता। दिल किसी के लिए धड़कता है तो बस उसे ही पाने की कोशिश करता है। लेकिन क्या एक जवां होते लड़के को एक मां की उम्र के बराबर औरत से मोहब्बत हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें 21 साल के लड़के ने 52 साल की महिला से शादी रचा ली।

रिलेशनशिप डेस्क. हर किसी की चाहत होती है कि जिससे वो शादी रचाए वो उसकी जोड़ी का हो। ज्यादा उम्र का ना हो..शक्ल और सूरत भी अच्छी हो। लेकिन कहते हैं ना प्यार हो जाए तो फिर ये कहां मायने रखने वाला है। बाहरी मुल्कों से तो एज गैप लव स्टोरी और वेडिंग की खबरें आए दिन सामने आती है। लेकिन हमारे देश में आज भी लड़के की शादी ज्यादा उम्र की लड़कियों से नहीं की जाती है। भले ही लड़का थोड़ा बड़ा हो जाए, लेकिन बहू उम्र में बड़ी नहीं होनी चाहिए। लेकिन हम आपको एक ऐसे कपल से मिलवाने जा रहे हैं जिनके बीच उम्र का फासला 31 साल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा और दुल्हन दिखाई दे रहे हैं। बेमेल जोड़ी को देखकर लोग दंग हैं। लड़का जहां कम उम्र का दिख रहा है, वहीं दुल्हन एक एजेड महिला लग रही है। उत्सुकता वश कुछ लोगों ने इस कपल से पूछा कि क्या आप दोनों ने शादी कर ली। जिस पर दोनों ने हामी भरते हुए कहा कि हां हमने शादी कर ली है। फिर लड़के से पूछा गया कि आपकी उम्र क्या है। जिस पर बिना झिझके उसने अपनी उम्र बता दी। लड़के की उम्र 21 साल है जबकि उसकी दुल्हन की उम्र 52 साल की।

तीन साल से प्यार में हैं कपल

लड़के ने कहा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। इंसान का दिल देखा जाता है, दिल अच्छा तो सब अच्छा। वहीं 52 साल की दुल्हन कह रही है, मुझे इन पर पूरा भरोसा है। 3 साल तक मैंने इन्हें देखा है। मतलब दोनों तीन साल से एक दूसरे के प्यार में हैं। अब इस शादी के बारे में क्या कहा जा सकता है।

लोग कर रहे हैं तरह-तरह कमेंट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा,'कलयुग के अंतिम चरण प्रारंभ हो चुका है।' वहीं,एक ने लिखा,' शर्म नहीं आई मां के बराबर महिला से शादी करते हुए।'एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा,'बेटियां अब बेटों के बराबर हैं। जब आदमी बेटी के बराबर से शादी कर सकता है तो औरत अपने बेटे के बराबर से क्यों नही कर सकती??? सबकुछ जायज है अब इस कलयुग में।'

और पढ़ें:

वर्जिनिटी से लेकर सेविंग्स तक पुरुष अपने पार्टनर से बोलते हैं ये 5 झूठ, कहीं आपका भी तो नहीं...

काजू नहीं काजू का तेल भी है सेहत के लिए रामबाण, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे