दूल्हे के सामने स्टेज पर दुल्हन से ऐसा सवाल पूछा गया जिसे सुनकर वो शर्म से लाल हो गई। जबकि वहां मौजूद हर इंसान की हंसी फूट पड़ी। सोशल मीडिया पर दुल्हन का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है।

रिलेशनशिप डेस्क. पहले की शादियों मुकाबले आज की शादी में दूल्हा-दुल्हन काफी खुले होते हैं। वो परिवार, दोस्त और रिश्तेदार के बीच एक दूसरे से प्यार का इजहार करने से भी नहीं चूकते हैं। शादियों में अक्सर कई ऐसे पल आते हैं जिसे देखकर कभी हंसी आ जाती है तो कभी हैरानी होती हैं। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग प्लानिंग करते हैं। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जाता है जिसे सुनकर वो शर्म से लाल हो जाती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (bride groom video) वरमाला के लिए स्टेज पर मौजूद होते हैं। लाल जोड़े में और हैवी ज्वेलरी में दुल्हन बहुत ही सुंदर लगती हैं। दुल्हन ने बहुत ही कम मेकअप कर रखा है। वहीं,दूल्हा व्हाइट शेरवानी में काफी हैंडसम दिख रहा होता है। इस दौरान स्टेज पर मौजूद लड़की दुल्हन से एक सवाल पूछती हैं। जिसे सुनकर दुल्हन शरमा जाती है।

शादी के बाद पति का फोन चेक नहीं करेंगी?

स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन से लड़की तीखे सवाल करती हैं। दुल्हन से लड़की दूल्हे के फेवर में सवाल करती हैं,'शादी के बाद कभी इनका फोन चेक नहीं करोंगे?' सवाल सुनने के दौरान दुल्हन काफी सीरियस नजर आई लेकिन जैसे ही सवाल सुना वो समझ नहीं पाई कि क्या कहें। वो मुस्कुराती हैं और शरमा जाती हैं। उनका रिएक्शन देखकर वहां लोग हंसने लगते हैं। क्योंकि दुल्हन का ऐसा रिएक्शन होता है कि मानो वो कह रही हों कि नहीं शादी के बाद फोन तो चेक करेंगी।

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो लोगों को आ रहा खूब पसंद

इस वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो शेयर करके कैप्शन में लिखा गया है,'आप क्या सोचते हैं इसे 8वां वचन होना चाहिए?' वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ज्यादातर पतियों को शिकायत होती हैं कि उनकी पत्नी हर रोज उनका फोन चेक करती हैं। हालांकि यह एक मजाक का विषय होता है, जो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है। लेकिन कभी-कभी इसकी अति इस रिश्ते को नुकसान भी पहुंचाती है।

और पढ़ें:

मेनोपॉज क्या बन रही है तलाक की वजह, 65 प्रतिशत महिलाओं ने माना-सेक्स लाइफ पर पड़ा असर

बिना किसी डॉक्टर और पुरुष के संपर्क में आए 24 साल की महिला बन गई मां, जानें कैसे हुआ यह 'चमत्कार'