शादी से पहले अफेयर होना आम बात है। ज्यादातर लोग शादी के बाद पिछले रिश्ते को भुला देते हैं। लेकिन जो इस लक्ष्मणरेखा को लांघते हैं उनका अंजाम बेहद खौफनाक हो सकता है। यूपी से आई ये खबर ऐसे लोगों को आगाह करने के लिए काफी है। 

रिलेशनशिप डेस्क.प्यार किसी और से और शादी किसी और से। इतने से भी जी नहीं भरा तो शादी के बाद फिर से पुराने आशिक के झांसे में आकर पति को धोखा दे दिया। लेकिन जिस प्रेमी के लिए पति और बच्चों को छोड़ा उसी ने कर दिया सबसे बड़ा विश्वासघात। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जिस ब्लाइंड मर्डर केस को लेकर पिछले कई दिनों से हंगामा मचा था, उसका खौफनाक सच सबके सामने आ गया है। खुलासा हुआ है कि जिस महिला की हत्या हुई उसका कातिल कोई और नहीं बल्कि उसी का प्रेमी था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधजली डेड बॉडी का रहस्य

7 जनवरी को हरदोई पुलिस को शाहपुर बिनौरा के पास एक महिला की अधजली लाश मिली थी। बॉडी इस कदर जल चुकी थी कि उसकी शिनाख्त मुश्किल थी। चुनौती इसलिए बड़ी हो गई क्योंकि किसी भी थाने में किसी महिला की गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस कप्तान ने इसका पता लगाने के लिए कई टीमें बनाईं। स्वाट टीम के साथ एसओजी, सर्विलांस टीम और मुखबिरों को भी काम पर लगाय गया। करीब एक हफ्ते की छानबीन के बाद इस मामले में जब सच सामने आया तो सब दंग रह गए। 

प्रेमिका को जलाकर मार डाला

ये वारदात हरदोई के हरियांवा थाना क्षेत्र की है। इस पूरे मामले में तीन मुख्य किरदार हैं। पहला कैरेक्टर है आफरीन नाम की उस महिला की जिसका हत्या हो गई। दूसरा किरदार तसमीर नाम को वो शख्स है जिससे उसकी शादी हुई थी। तीसरा किरदार है प्रेमी शराफत का जो कातिल बन गया। पुलिस के सामने कबूल किए गए गुनाह में शराफत ने माना है कि उसी ने आफरीन की हत्या की है। शराफत के मुताबिक, उसने पहले अपने दोस्तो के साथ मिलकर आफरीन के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। उसके बाद लाश को जला दिया ताकि उसकी पहचान न हो।

12 साल बाद प्रेमी बना कातिल 

दरअसल आफरीन की शादी 12 साल पहले तसमीर से हुई थी। शादी से पहले उसका शराफत नाम का प्रेमी था। बाद में शराफत ने भी किसी और से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद दोनों का प्रेम फिर से परवान चढ़ा और इस बार दोनों अपना परिवार छोड़कर घर से भाग गए। लेकिन इस प्रेम कहानी का खौफनाक क्लाईमैक्स अभी बाकी था। तीन साल तक साथ जिंदगी बिताने के बाद इस रिश्ते में भी दरार पड़ गई। 

प्रेमिका का कैरेक्टर बना कत्ल की वजह

आरोपी प्रेमी शराफत के मुताबिक, आफरीन का कई दूसरे मर्दों से मिलना-जुलना था। शुरू- शुरू में इस बात को लेकर दोनों में बहस होती थी जो झगड़े में तब्दील होती चली गई। प्रेमी का आरोप है कि उसके साथ रहते हुए भी आफरीन के कई लोगों से संबंध थे। सच पता चलने के बाद शराफत ने खूनी साजिश रची। वारदात के दिन वो बाइक से प्रेमिका के साथ निकला। रास्ते में उसने दो दोस्तो को भी बुला लिया था। फिर तीनों ने हरियावा इलाके में आफरीन की हत्या कर उसकी लाश जला दी। 

ब्लाइंड अफेयर ने बर्बाद कर दिया परिवार

कत्ल की इस वारदात की पूरे इलाके में चर्चा है। आफरीन और शराफत दोनों न सिर्फ शादीशुदा थे बल्कि दोनों के बच्चे भी थे। अब आफरीन इस दुनिया में रही नहीं जबकि शराफत जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। ऐसे में दो परिवारों और उन मासूम बच्चों के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है जो पूरी तरह बेगुनाह हैं।

और पढ़ें:

क्या आपको भी SEX के बाद होता है सिरदर्द, जानें इसका कारण और हो जाए सतर्क

VIDEO:दुल्हन को उठाकर दूल्हे राजा दिखा रहे थे स्टंट, सीढ़ियों से फिसला पैर और हो गया लिप टू लिप किस