शादी के दौरान दूल्हे के साथ सालियों का मजाक चलता रहता है। कभी जूता चुराई के नाम पर तो कभी कमरे में जाने से पहले रास्ता रोकने पर। सोशल मीडिया पर सालियों की छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे राज बाजी मार ले गए।

रिलेशनशिप डेस्क. हमारे यहां शादियों को दो दिलों के साथ-साथ परिवारवालों का भी मिलन कहा जाता है। दो लोगों की शादी से दो परिवार एक हो जाते हैं। शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन के साथ घरवाले मस्ती मजाक करते दिखाई देते हैं। लड़के के घर पर देवर भाभी से मजाक करते हैं तो लड़की के घर पर जीजा जी छेड़ने के लिए सालियां बैठी होती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सालियां दूल्हे राजा को छेड़ रही हैं। इसे बाद दूल्हा इतना खुल जाता है कि सब देखकर हैरान रह जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जितना सुनाओगे उतना पाओगे

दरअसल, शादी के रस्म के दौरान दुल्हन के घरवाले खास कर सालियां दूल्हे से कुछ सुनाने की फरमाइश की। बोलीं जितना सुनाएंगे उतना पाएंगे। दूल्हा शर्माने लगाता है। कुछ देर बाद वो सबको काफिया सुनाने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे मियां एक दो नहीं बल्कि 4 काफियां दुल्हन की बहन और रिश्तेदारों को सुनाते हैं। उनके काफियों पर जमकर ठहाका लगाया गया।

इसे भी पढ़ें:दुल्हन की मांग भरते वक्त दूल्हा नहीं कर पाया खुद को कंट्रोल, कर डाली क्यूट सी हरकत, देखें Video

सालियों को लेकर की गई तुकबंदी पर हंसी दुल्हन

सबसे पहले काफिया दूल्हे ने सालियों पर सुनाई। जिसमें उसने कहा कि छंद सुनाओ..छंद सुनाओ छंद पर रखा शेर...साला मेरा सीधा साधा...सालियां मेरी तेज। ये सुनते ही वहां ठहाके गूंज उठे। दुल्हन भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाई। इसके बाद दूल्हे राजा ने कई काफिया सुनाएं। एक में तो उसने ससुराल वालों को तैयार रहने को भी बोल दिया कि अगले साल बेटा होगा। इसके साथ ही दूल्हे ने अपने तुकबंदी में सास-ससुर का सम्मान करने की भी बात बोल दी और अपने माता-पिता का सम्मान करने के लिए दूल्हन से भी कह दिया।

View post on Instagram

वीडियो हो रहा है वायरल

दूल्हे को तुकबंदी करते देख दुल्हन काफी खुश थी वो उसे टकटकी लगाकर देखे जा रही थी। इस वीडियो weddingsfever नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘जब दूल्हा एक्स्ट्रा चिल करने वाला हो।’ लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

और पढ़ें:4 बच्चों के बाप और 2 बच्चों की मां ने किया ऐसा काम, लोग करने लगे शर्मिंदा करने वाली बातें