रिलेशनशिप डेस्क। एक वक्त था जब कहते थे कि इस दुनिया में हर किसी की एक जोड़ी है। ईश्वर ने सबको जोड़ी के साथ भेजा है। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद करते हैं। शादी करते हैं और फिर जीवनभर साथ रहने का फैसला लेते हैं। लेकिन दुनिया में अब अकेले रहने का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। लोग शादी से बचते नजर आ रहे हैं। शादी में घोखा खाने के बाद या फिर किसी अपने के विश्वास तोड़ने के बाद लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि वे सिंगल रहकर ज्यादा खुश हैं। लेकिन आपको बताते हैं सिंगल रहने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्हें लगता है वो ज्यादा खुश रहते हैं
शादीशुदा लोगों के ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं। पत्नी बच्चे समाज को साथ लेकर चलना पड़ता है। हर किसी की खुशी का ध्यान रखना जरूरी होता है। वहीं दूसरी तरफ सिंगल लोगों के पास कोई जिम्मेदारी नहीं होती। ना कोई रोकने टोकने वाला होता है। वे अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। लेकिन वहीं सिंगल लोग अपने सुख दुख में खुद को अकेला फील करती हैं। और दुखी होते हैं। 

खर्चे कम हो जाते हैं
शादी शुदा लोगों को पूरे परिवार का ध्यान रखना पड़ता है और वे हर खुशी और दुख में पूरे परिवार को साथ लेकर चलते हैं। हर किसी की खुशी का ध्यान रखते हैं। घर के खर्च,पत्नी बच्चों और परिवार के अन्य लोगों की खुशी के खर्चों का ध्यान भी रखते हैं। वहीं सिंगल लोगों को लगता है कि वो जो भी कमाएंगे अपने ऊपर खर्च करेंगे। और भविष्य के लिए पैसे भी बचा लेंगे। लेकिन देखा जाए तो शादीशुदा लोग भी अपने सपनों को पूरा करते हैं। 

ज्यादा फिट और स्ट्रॉंग होते हैं
सिंगल लोगों का पूरा समय खुद के लिए होता है। जिसकी वजह से खुद की हेल्थ वेल्थ पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं। जिसकी वजह से वे ज्यादा फिट और स्ट्रॉंग होते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ जब वे बीमार पड़ते हैं तो हाल चाल पूछने वाला कोई नहीं होता। साथ ही शादीशुदा लोगों को अपने साथ साथ परिवार पर भी ध्यान देना पड़ता है। लेकिन वे हारी बीमारी और तकलीफ में परिवार के साथ होते हैं। 

ज्यादा सक्सेज होते हैं 
कहते हैं सिंगल लोग शादीशुदा लोगों से ज्यादा सक्सेज होते हैं क्यों कि वे अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं। सिंगल लोग अकेले होते हैं तो वे अपना फोकस सिर्फ करियर पर लगाते हैं। नए चैलेंज लेते हैं और आगे बढ़ते हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि शादीशुदा लोग भी अपनी लाइफ में खूब सक्सेज होते हैं। 

अगर आप भी अकेला रहना चाहते हैं या आपको लगता है कि बिना शादी के आप ज्यादा खुश रहेंगे तो अब आपको पता चल गया होगा कि आपकी डिसीजन सही है या गलत।