दुनिया के नामचीन बिजनेसमैन एलन मस्क के पिता एरोल मस्क (76 वर्ष) ने दुनिया को झकझोर देने वाली खबर सुनाई है। उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी 35 वर्षीय बेटी का साथ शारीरिक संबंध है और उनसे दो गुप्त बच्चे भी हैं। इस खबर ने सबको चौंका दिया है। 

बिजनेस डेस्कः टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 76 वर्षीय पिता एरोल मस्क ने बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी 35 वर्षीय सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट से शारीरिक संबंध है। उन्होंने दो बच्चों को भी जन्म दिया है। उनकी सौतेली बेटी ने तीन साल पहले ही दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। दोनों बच्चों को गुप्त तरीके से रखे हुए हैं। जानकारी दें कि एलन मस्क पहले से ही अपने पिता से दूर रहते हैं। वे उन्हें पसंद भी नहीं करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एरोल मस्क ने इंटरव्यू में दी जानकारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, एरोल मस्क ने एक ब्रिटिश टैब्लॉइड को इंटरव्यू दिया है। इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने एलन की सौतेली बहन जाना के साथ संबंध बनाया था। साल 2019 में उनकी दूसरी संतान के रूप में बेटी का जन्म भी हुआ था। एरोल मस्क ने कहा, 'पृथ्वी पर केवल एक ही चीज है जिसके लिए हम रीप्रोड्यूस करते हैं।' जानकारी दें कि 76 वर्षीय एरोल मस्क दक्षिण अफ़्रीकी इंजीनियर हैं। 

एलन की मां से अलग होने के बाद की दूसरी शादी
बता दें कि एरोल मस्क और जाना का पहला बच्चा 2017 में जन्म लिया था। वह एक बेटा था। उनका नाम उन्होंने इलियट रश रखा था। जाना बेजुइडेनहौट एरोल की दूसरी पत्नी की बेटी हैं। दूसरी पत्नी से उन्होंने 1979 में शादी की थी। तब जाना 4 साल की थी। 

एलन और एरोल मस्क के बीच बढ़ी दूरियां
जानकारी दें कि एलन मस्‍क अपने पिता के इस रिलेशन से खासे नाराज हो गए थे। कई सालों तक उन्होंने बात नहीं की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एरोल और जाना की मां 18 साल तक साथ रहे थे। दोनों के 2 बच्चे भी हुए थे। लेकिन एक रिपोर्ट में यह भी है कि जाना की मां से तलाक की वजह एरोल और जाना का रिलेशन होना था। बताया जाता है कि एलन मस्क और जाना के बीच भी रिलेशन था, लेकिन इस बात की पुष्टि ना तो एशियानेट न्यूज करता है और ना ही अन्य वेबसाइट करते हैं। हालांकि कई खबरों के मुताबिक एलन के रिश्तों में एक सौतेली बहन से भी रिलेशन था। जब एलन को पिता एरोल मस्क से जाना के रिलेशन की बात पता चली थी तो एलन काफी नाराज हो गए थे। 

एलन ने पिता को कहा था बुरा इंसान
एलन मस्क ने इससे पहले कई बार अपने पिता के बारे में बुरा ही कहा है वे कहते रहे हैं कि मेरे पिता बेहद खराब इंसान हैं। आप जो भी बुरी चीज सोच सकते हैं, वो पिता एरोल मस्क ने किया है। वे अभी भी दोनों के रिलेशन के बारे में थोड़ा डरावना महसूस करते हैं, क्योंकि वह उनकी बहन है. उनकी सौतेली बहन।

नौ बच्चों के पिता हैं एलन मस्क
एक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में यह पता चला था कि एलोन ने अपनी ही कंपनी न्यूरालिंक में एक उच्च अधिकारी के साथ संबंध बनाया था। उससे दो बच्चों को जन्म भी जन्म दिया है। ऐसे में एलन की कुल नौ संतानें हो गई हैं। जिनकी मां अलग-अलग हैं। एरोल मस्क के इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद एलन मस्क ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

यह भी पढ़ें- एलन मस्क 9 बच्चों के पिता बने, टेस्ला में बड़ी अधिकारी हैं जुड़वा बच्चे को जन्म देने वाली महिला