पिता के साये में बेटियां महफूज महसूस करती हैं। लेकिन इस कहानी में एक बाप ही हैवान बन गया और उसने अपनी 9 साल की बच्ची की अस्मत को तार-तार कर दिया। इतना ही नहीं पत्नी पर भी किसी को नहीं बताने के लिए दबाव बनाया।

रिलेशनशिप डेस्क. बाप और बेटी का रिश्ता पवित्र होता है, लेकिन इस रिश्ते पर बट्टा लगाने का काम छत्तसीगढ़ के बिलासपुर में रहने वाले हैवान शख्स ने किया है। हैवान ने अपने 9 साल की मासूम बेटी के साथ वो किया जिसे जानकर रिश्ते से भरोसा उठ जाएगा। उसने अपनी बेटी के साथ बंद कमरे में रेप किया। इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी पर दबाव भी बनाया कि वो इस बात को किसी को ना बताएं। लेकिन मां अपने जिगर के टुकड़े को इंसाफ दिलाने और हैवान बाप को जेल पहुंचाने के लिए थाने पहुंच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिजनेसमैन पिता की बेटी पर नीयत थी खराब

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी इंसान बिजनेसमैन है और एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद महिला पति को छोड़कर अपनी बेटी को लेकर मायके आ गयी। हालांकि इस दौरान वो अपनी बेटी से मिलने पत्नी के मायके आता-जाता था। पीड़िता की मां की मानें तो बीते जुलाई महीने से पति की नीयत बेटी पर खराब थी। उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत की थी। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसके बाद वो बिलासपुर आ गई। यहां पर वो बेटी से मिलने के बहाने आता था और उससे अकेला मिलता था। इसी दौरान उसने बच्ची का रेप किया।

पत्नी पर किसी को नहीं बताने का बनाया दबाव

9साल की मासूम ने जब अपनी मां को इसके बारे में बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, पति ने अपनी पत्नी पर इस घिनौनी हरकत को छुपाने के लिए दबाव भी बनाया। लेकिन वो नहीं मानी और अपनी बेटी के लिए थाने पहुंच गई। उसने हैवान पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2014 में महिला की शादी फैक्ट्री मालिक से हुई थी। बेटी के होने के बाद से इनके बीच लड़ाई-झगड़े होते थे। करीब तीन महीने पहले महिला अपनी बेटी को लेकर मायके आ गई थी।

पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने रायगढ़ में उसके घर पर छापेमारी की। लेकिन उसका पता नहीं चला। अन्य जगहों पर भी तलाशी अभियान चलाई जा रही है।

और पढ़ें:

छोटे ब्रेस्ट साइज से खूबसूरती में लग रहा है 'दाग', 6 फूड्स से BREAST का आकार होगा बड़ा, डाइट में करें शामिल

गर्लफ्रेंड को थी ये गंदी आदत,सोफ पर ब्वॉयफ्रेंड को गुजारनी पड़ती थी रात, 3 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंजाम