मां और औलाद का रिश्ता भगवान और भक्त के रिश्ते से भी बड़ा माना जाता है। मां की ममता के आगे कुदरत की हर शय छोटी पड़ जाती है। लेकिन अगर मां ही बच्चे के लिए जल्लाद बन जाए तो ये रिश्ता शर्मसार हो जाता है। 

रिलेशनशिप डेस्क.सौतेली मां को लेकर यूं भी समाज की सोच बहुत अच्छी नहीं मानी जाती हैं। अक्सर किस्सों कहानियों फिल्मों दिखाया जाता है कि सौतेली मां बच्चे पर किस- किस तरह के जुल्म करती है। यहीं वजह है कि लोगों के मन में सौतेली मां को लेकर अच्छे विचार नहीं होते हैं। पर क्या वाकई सौतेली मां संतान के लिए इतनी बुरी होती हैं। हालांकि समाज में ऐसे कई उदाहरण है जिसमें सौतेली मां ने सौतेले बच्चे को संगी संतान की तरह प्यार किया है। लेकिन लखनऊ का ये वाकया दिल दहला देने वाला है। जहां एक सौतेली मां ने मासूम बच्ची जुल्म की सारी हदें पार कर दीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले नाजुक अंगों को जलाया फिर प्राइवेट पार्ट में डाला चिमटा

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक मां ने 6 साल की सौतेली बेटी के साथ कुछ ऐसा किया जिससे सुनकर शैतान के भी रूह कांप उठेंगे। ठाकुरगंज में रहने वाली महिला ने अपनी 6 साल की बेटी को पहले तो बुरी तरह मारा। इसके बाद उसके नाजुक अंगों पर खौलता तेल डालकर जला दिया। इसके बाद भी हैवान बन चुकी महिला का मन नहीं भरा। उसने गर्म चिमटा डालकर बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। कहां जाता है औरत के अंदर ममता का भंडार होता है। लेकिन बच्ची की चीख भी इस महिला के अंदर ममता को जगा नहीं पाया।

पुलिस ने बेरहम मां को किया गिरफ्तार

घटना 8 जुलाई की है। जब महिला ने मासूम पर हैवानियत भरा जुल्म किया था उस वक्त उसका पति घर पर नहीं था। जब वो देर रात घर लौटा तो बेटी को रोता देख हैरान रह गया। उसने बेटी से रोने की वजह पूछी। जिसके बाद पूरा मामला खुला। पिता ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, ठाकुरगंज क्षेत्र की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दंपति ने बच्ची को गोद लिया था। किसी बात से नाराज होकर औरत ने इस तरह की शर्मनाक हरकत की। 

सौतेली मां से तंग आकर बच्ची ने 3 बार सुसाइड करने की कोशिश की

मध्य प्रदेश मंदसौर में रहने वाली एक सौतेली मां ने 7 साल की बेटी पर इतना जुर्म किया कि वो तीन बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी है। इस घटना में भी बच्ची को इस दंपति ने गोद लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बच्ची जब 5 दिन की थी तब कपल शेषल और संगीता ने अपने एक दोस्त से उसे गोद लिया था। क्योंकि इनके बच्चे नहीं हो रहे थे। डेढ़ साल बाद कपल का खुद का बेटा हुआ तो इनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वो छोटी सी बच्ची से घर का काम कराने लगे। 

इतना ही नहीं वो उसके साथ मारपीट करते थे। खाना नहीं देते थे। यहां तक की उसका स्कूल जाना भी बंद करा दिया था। जिसकी वजह से खेलने कूदने की उम्र में बच्ची तीन बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी है।

सौतेली मां की हैवानियत कैमरे में हुई कैद

सौतेली मां की क्रूरता का खुलासा तब हुआ जब मासूम को छत पर लटका कर बुरी तरह मार रहे थे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को खबर दे दी। जिसके बाद पुलिस ने बेरहम कपल को गिरफ्तार कर लिया है। मां-बच्चे के रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामले आए दिन सामने आते हैं। समझ नहीं आता है कि लोगों के अंदर इतनी बेरहमी कहां से आती है। एक अनाथ बच्चे को जब एक घर मिलता है तो वो इतना खुश होता है कि उसे एक माता-पिता मिल गए जो उसे खूब प्यार देंगे। लेकिन कई केस में ऐसा हो नहीं पाता है। माता-पिता बनकर बच्चे को घर लाने वाले ही बाद में जाकर शैतान बन जाते हैं। 

और पढ़ें:

सुष्मिता सेन ने कभी बुजुर्ग से तो कभी यंग लड़कों से लगाया दिल,ललित मोदी से पहले 10 के साथ कर चुकी हैं डेट

पति के ताने से परेशान पत्नी ने किया झाड़ू हड़ताल, फिर जो हुआ से देख मर्द हो जाएंगे सावधान!

पत्नी और 2 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतारा, फिर नंगा होकर बाइक चलाता नजर आया हैवान पति