9 January 2026 Ka Panchang: 9 जनवरी, शुक्रवार को माघ कृष्ण सप्तमी तिथि रहेगी। सुख-समृद्धि के लिए इस दिन सूर्यदेव की पूजा करें। जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल का समय।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 9 जनवरी 2026, शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सप्तमी तिथि के देवता सूर्यदेव हैं, इसलिए इस दिन सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। शुक्रवार को शोभन, अतिगण्ड, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर 23 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, दान, पूजा से जुड़ी हर बात

9 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या है साल के पहले चंद्र ग्रहण की डेट? नोट करें सूतक की टाइमिंग

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (9 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 13 मिनिट से 12 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

9 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:53 PM
चन्द्रोदय - Jan 09 11:51 PM
चन्द्रास्त - Jan 10 11:44 AM

9 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (9 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:14 से 08:34 तक
सुबह 08:34 से 09:54 तक
दोपहर 12:33 से 01:53 तक
शाम 04:33 से 05:53 तक

9 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:13 PM – 4:33 PM
कुलिक - 8:34 AM – 9:54 AM
दुर्मुहूर्त - 09:22 AM – 10:04 AM और 12:55 PM – 01:37 PM
वर्ज्यम् - 10:46 PM – 12:30 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।