Bada Mangal 2026 Date: ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। इस दिन हनुमानजी की विशेष पूजा व उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमानजी की कृपा हम पर बनी रहती है।
Dusra Bada Mangal Kab Hai: धर्म ग्रंथों में हनुमानजी को कलयुग का जीवंत देवता कहा गया है यानी वे आज भी जीवित हैं और किसी गुप्त स्थान पर रहकर तपस्या कर रहे हैं। ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा की जाती है। इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं। मान्यता है कि बड़ा मंगल पर बजरंगबली की पूजा व उपाय करने से जीवन का हर संकट दूर हो सकता है। आगे जानिए ज्येष्ठ मास 2026 का दूसरा बड़ा मंगल कब है और इस दिन कौन-से उपाय करें…

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: खत्म होगा विस्फोटक योग, 5 राशि वालों को मिलेगी खुशियां-बढ़ेगा बैंक बैलेंस
कब है दूसरा बड़ा मंगल?
हिंदू पंचांग के अनुसार, दूसरा बड़ा मंगल 12 मई को है। इस दिन ज्येष्ठ मास की दशमी और एकादशी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है। साथ ही कईं शुभ योग जैसे सिद्धि, बुधादित्य आदि भी इस दिन रहेंगे, जिससे इस दिन का महत्व और भी अधिक माना जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Shani Gochar 2026: 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, 17 मई से शुरू होगा गोल्डन टाइम
12 मई 2026 शुभ मुहूर्त
वैसे तो दूसरे बड़े मंगल यानी 12 मई को सुबह से लेकर शाम तक आप हनुमानजी की पूजा कर सकते हैं। लेकिन अगर ये काम मुहूर्त में किया जाए तो और अधिक शुभ फल मिल सकते हैं। ये हैं दूसरे बड़े मंगल के शुभ मुहूर्त…
सुबह 09:07 से 10:45 तक
सुबह 10:45 से दोपहर 12:23 तक
दोपहर 11:57 से 12:49 तक
दोपहर 12:23 से 02:01 तक
दोपहर 03:39 से शाम 05:17 तक
दूसरा बड़ा मंगल पर करें ये अचूक उपाय
1. दूसरे बड़े मंगल के दिन सुबह स्नान कर लाल या केसरिया पहनकर हनुमानजी की पूजा करें।
2. हनुमानजी को गुड़-चना या बूंदी के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
3. हनुमानजी के मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें।
4. बंदरों को केला या गुड़ खिलाएं। इससे भी आपको शुभ फल मिलेंगे।
5. हनुमानजी के मंत्रों का जाप करने से भी आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
बड़ा मंगल का महत्व
बड़ा मंगल का पर्व वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश में इसका विशेष महत्व है। मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही हनुमानजी पहली बार भगवान श्रीराम से मिले थे। इसलिए इस महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है?
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
