MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Chaitra Navratri 2026 Ashtami Date: कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि? जानें मुहूर्त, उपाय और महत्व

Chaitra Navratri 2026 Ashtami Date: कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि? जानें मुहूर्त, उपाय और महत्व

Chaitra Navratri 2026 Ashtami Date: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि बहुत ही खास मानी गई है। इस तिथि का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस तिथि पर किए गए उपाय, पूजा और हवन आदि का विशेष महत्व है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 23 2026, 09:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी तिथि से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : Getty

जानें चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी तिथि से जुड़ी खास बातें...

Ashtami Tithi Kab Hai: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार एक साल में 4 नवरात्रि होती है, इनमें से 2 प्रकट और 2 गुप्त होती हैं। चैत्र मास में मनाई जाने वाली नवरात्रि प्रकट होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो चुकी है जो 27 मार्च, शुक्रवार तक मनाई जाएगी। इस नवरात्रि की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर किए गए उपाय, पूजा आदि का विशेष महत्व है। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की विधान है। आगे जानिए इस बार कब है चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी तिथि…


ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti Kab Hai: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 2026 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल?

25
कब है चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी तिथि?
Image Credit : Getty

कब है चैत्र नवरात्रि 2026 की अष्टमी तिथि?

पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 25 मार्च, मंगलवार की दोपहर 01 बजकर 50 मिनिट से शुरू होगी जो 26 मार्च, बुधवार की सुबह 11 बजकर 49 मिनिट तक रहेगी। चूंकि अष्टमी तिथि का सूर्योदय 26 मार्च को होगा, इसलिए इसी दिन अष्टमी तिथि मानी जाएगी। देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा इसी दिन की जाएगी।


ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026 Kanya Pujan: किस दिन करें कन्या पूजन? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

35
चैत्र नवरात्रि 2026 अष्टमी तिथि मुहूर्त
Image Credit : Getty

चैत्र नवरात्रि 2026 अष्टमी तिथि मुहूर्त

सुबह 11:01 से दोपहर 12:32 तक
दोपहर 12:08 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:32 से 02:03 तक
दोपहर 02:03 से 03:34 तक

45
अष्टमी तिथि का महत्व
Image Credit : Getty

अष्टमी तिथि का महत्व

धर्म ग्रंथों के अनुसार अष्टमी तिथि के देवता भगवान शिव हैं। वहीं ये तिथि देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है। अष्टमी को जया तिथि भी कहते हैं यानी इस दिन किए गए उपाय, पूजा आदि का शुभ फल बहुत ही जल्दी प्राप्त होता है। कोर्ट-कचहरी के मुकद्में आदि जीतने के लिए भी ये तिथि बहुत शुभ है। शत्रु पर विजय पाने के लिए उपाय भी इस दिन किए जाते हैं।

55
अष्टमी तिथि के उपाय
Image Credit : Getty

अष्टमी तिथि के उपाय

1. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करना बहुत शुभ माना गया है।
2. अष्टमी तिथि पर जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े आदि चीजों का दान भी करना चाहिए।
3. अष्टमी तिथि पर देवी को नारियल या इससे बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए।
4. इस दिन गरीब कन्याओं को पढ़ाई की सामग्री जैसे- पेन, किताब, कॉपी आदि उपहार में देना चाहिए।
5. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है।



Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
चैत्र नवरात्रि
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Skandmata Ki Aarti in Hindi: स्कंदमाता की पूजा से मिलता है संतान सुख, जानें आरती, पूजा विधि और मंत्र
Recommended image2
Hanuman Jayanti Kab Hai: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 2026 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल?
Recommended image3
Maa Kushmanda Ki Aarti in Hindi: 22 मार्च को करें देवी कूष्मांडा की पूजा, नोट करें आरती-मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Vasudeva Chaturthi 2026: कब करें वासुदेव चतुर्थी व्रत? नोट करें सही डेट, मंत्र-मुहूर्त सहित पूरी पूजा विधि
Recommended image5
Chaitra Navratri 2026 Day 3: कहां हैं मां चंद्रघंटा के चमत्कारी मंदिर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved