MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत कब करें, 5 या 6 मई? जानें मंत्र, मुहूर्त सहित पूजा विधि

एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत कब करें, 5 या 6 मई? जानें मंत्र, मुहूर्त सहित पूजा विधि

Sankashti Chaturthi May 2026: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को एकदंत संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीगणेश की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा की जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : May 04 2026, 09:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत से जुड़ी हर बात

Ekdant Sankashti Chaturthi Vrat 2026: हिंदू धर्म में भगवान श्रीगणेश की प्रथम पूज्य कहा जाता है। श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए अनेक व्रत भी किए जाते हैं। प्रत्येक मास के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश के लिए व्रत किया जाता है। इन सभी व्रतों के नाम भी अलग-अलग हैं। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस बार एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत मई 2026 में किया जाएगा। इस चतुर्थी का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। आगे जानिए विकट संकष्टी चतुर्थी की डेट, पूजा विधि, शुभ योग, मुहूर्त आदि की जानकारी…


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: अगस्त या सितंबर, कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कब करें एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत?
Image Credit : Getty

कब करें एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत?

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 05 मई, मंगलवार की सुबह 05 बजकर 24 मिनिट से शुरू होकर 06 मई, बुधवार की सुबह 07 बजकर 51 मिनिट तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का चंद्रोदय 5 मई, मंगलवार को होगा, इसलिए इसी दिन एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें-
May 2026 Shubh Muhurat: मई में गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन के कितने शुभ मुहूर्त? नोट करें डेट्स

35
एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2026 शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 09:09 से 10:46 तक
दोपहर 11:57 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:00 से 03:37 तक
शाम 05:14 से 06:51 तक
शाम 06:51 से रात 08:14 तक

45
एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत-पूजा विधि
Image Credit : Getty

एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत-पूजा विधि

- 5 मई, मंगलवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद विधि-विधान से व्रत-पूजा का संकल्प लें। किसी से झूठ न बोलें, गलत विचार मन में न लाएं। पूरे दिन निराहार रहें, संभव न हो तो एक समय फलाहार कर सकते हैं।
- शुभ मुहूर्त में पूजा शुरू करें लेकिन इसके पहले पूरी तैयारी कर लें। घर में साफ स्थान पर बाजोट पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करें। सबसे पहले तिलक लगाएं, फिर फूलों की माला पहनाएं और शुद्ध घी का दीपक भी जलाएं।
- इसके बाद श्रीगणेश को रोली, दूर्वा, वस्त्र, जनेऊ, अबीर, गुलाल, पान, चावल आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं। पूजा करते समय ऊं गं गणपतये नम: का जाप मन ही मन में करते रहें। भगवान को अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं।
- पूजा के बाद आरती करें। चंद्रमा उदय हो जाए तो जल से अर्ध्य दें और फूल-चावल व कुमकुम चढ़ाएं। इसके बाद प्रसाद खाकर व्रत पूर्ण करें। इस तरह एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि और शांत बनी रहती है।

55
गणेशजी की आरती लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

गणेशजी की आरती लिरिक्स हिंदी में

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
एक दंत दयावंत, चार भुजाधारी
माथे पे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
हार चढ़ै, फूल चढ़ै और चढ़ै मेवा
लड्डुअन को भोग लगे, संत करे सेवा ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
दीनन की लाज राखो, शंभु सुतवारी
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर सुबह से शाम तक 5 शुभ मुहूर्त, नोट करें सभी का टाईम
Recommended image2
Chandra Grahan 2026: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण, कितनी देर रहेगा सूतक? जानें 5 जरूरी बातें
Recommended image3
Raksha Bandhan Thali: रक्षा बंधन की थाली में भूलकर न रखें ये 5 चीजें! जानें वजह
Recommended image4
Onam 2026 Kab Hai: कब है ओणम, 25 या 26 अगस्त, क्यों मनाते हैं? जानें मान्यता और रोचक इतिहास
Recommended image5
Putrada Ekadashi Vrat Katha: राजा को कैसे मिली योग्य संतान? पढ़ें पुत्रदा एकादशी की ये कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved