MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Mahashivratri 2026 Jal Time: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कब चढ़ाएं जल? जानें शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2026 Jal Time: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कब चढ़ाएं जल? जानें शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व है। शिवलिंग पर अगर मुहूर्त में जल चढ़ाया जाए तो और भी अधिक शुभ फल प्राप्त होते हैं।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 15 2026, 11:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
महाशिवरात्रि पर कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल?
Image Credit : Getty

महाशिवरात्रि पर कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल?

Mahashivratri 2026 Jalabhishek Muhurt: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जा रहा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर ही सबसे पहले महादेव ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने से कईं तरह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। आगे जानिए शिवलिंग पर जल चढ़ाने का महत्व और महाशिवरात्रि 2026 पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त…


ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026: कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें, कितने मुहूर्त? जानें महाशिवरात्रि से जुड़े हर सवाल का जवाब

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
महाशिवरात्रि 2026 जलाभिषेक शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

महाशिवरात्रि 2026 जलाभिषेक शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि 2026 दिन के शुभ मुहूर्त

सुबह 09:52 से 11:16 तक
दोपहर 12:18 से 01:03 तक
दोपहर 02:05 से 03:29 तक
शाम 06:18 से रात 07:54 तक

महाशिवरात्रि 2026 रात्रि शुभ मुहूर्त

प्रथम प्रहर पूजा मुहूर्त- शाम 06:11 से रात 09:23 तक
द्वितीय प्रहर पूजा मुहूर्त- रात 09:23 से 12:35 तक
तृतीय प्रहर पूजा मुहूर्त- रात 12:35 से 03:47 तक
चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त- तड़के 03:47 से सुबह 06:59 तक


ये भी पढ़ें-
Mahakal Live Darshan Today: महाशिवरात्रि पर घर बैठे कीजिए बाबा महाकाल के दर्शन

34
शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं जल?
Image Credit : Getty

शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं जल?

धर्म ग्रंथों के अनुसार महादेव एकमात्र ऐसे देवता हैं जो मात्र एक लोटा जल चढ़ाने का भी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान निकलने वाले कालकूट विष को पीने से महादेव के शरीर में अत्यधिक गर्मी हो गई, जिसे शांत करने के लिए सभी देवताओं ने जल से उनका अभिषेक किया। तभी से शिवलिंग पर जल से अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी जारी है।

44
शिवलिंग पर जल चढ़ाने के नियम
Image Credit : Getty

शिवलिंग पर जल चढ़ाने के नियम

1. शिवलिंग पर चढ़ाने वाला जल शुद्ध और ताजा होना चाहिए। अशुद्ध जल से भूलकर भी शिवलिंग का अभिषेक नहीं करना चाहिए।
2. शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल पैरों में नहीं आना चाहिए, ऐसा करना महादेव का अपमान होता है।
3. स्नान आदि करने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। अशुद्ध अवस्था में शिवलिंग का अभिषेक न करें।
4. कोशिश करें कि जल चढ़ाते समय आपका मुख उत्तर दिशा की होना चाहिए।
5. शिवलिंग पर जल प्लास्टिक या स्टील के बर्तन में न चढ़ाएं। इसके लिए तांबे, पीतल या चांदी के बर्तन का उपयोग करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
महाशिवरात्रि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Somnath Amrit Mahotsav LIVE: 75 साल बाद फिर चर्चा में क्यों है सोमनाथ मंदिर?
Recommended image2
Somnath Temple Facts: कई बार टूटा, फिर भी नहीं मिटा अस्तित्व... जानें सोमनाथ मंदिर के 10 दिलचस्प फैक्ट
Recommended image3
Motivational Story: संत ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो किया वो सोच भी नहीं सकते
Recommended image4
Ekadashi Kab Ki Hai: अपरा एकादशी 2026 की सही डेट, पूजा मुहूर्त, मंत्र और पारण समय जानें अभी
Recommended image5
Shani Jayanti 2026: 16 मई को इन 5 गलतियों से बचें, वरना बर्बाद कर देंगे शनिदेव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved