- Home
- Religion
- Mahashivratri: शिवजी की इस मूर्ति के आगे कुतुब मीनार भी छोटा, देखें महादेव की 10 सबसे ऊंची प्रतिमाएं
Mahashivratri: शिवजी की इस मूर्ति के आगे कुतुब मीनार भी छोटा, देखें महादेव की 10 सबसे ऊंची प्रतिमाएं
Mahashivratri Kab Hai: भगवान शिव त्रिदेवों में सबसे प्रमुख हैं। इनकी अनेक विशाल प्रतिमाएं हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित हैं। इनमें से कुछ प्रतिमाएं तो काफी प्राचीन है और कुछ हाल ही में स्थापित की गई हैं।

शिवजी की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां है?
shiv ji ki sabse badi murti kaha hai: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। ये पर्व भगवान शिव की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है। इस दिन शिव मंदिरों में महादेव के भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हमारे देश में भगवान शिव की कईं विशाल प्रतिमाएं हैं, लेकिन इनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। इनमें से एक प्रतिमा तो कुतुब मीनार से भी ऊंची है। आगे तस्वीरों में देखिए महादेव की 10 सबसे ऊंची प्रतिमाएं…
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां है?
महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा राजस्थान के नाथद्वारा में स्थापित की गई है। इसकी ऊंचाई लगभग 351 फीट है, जबकि कुतुब मीनार की ऊंचाई 240 फीट है। इस हिसाब से कुतब मीनार भी इस शिव प्रतिमा के आगे छोटा है। दूर-दूर से लोग इस विशाल शिव प्रतिमा को देखने आते हैं।
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri Ke Upay: शिव पुराण में लिखा है धन लाभ के ये उपाय, महाशिवरात्रि पर आप भी करें ट्राय
बेंगलुरु में 65 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर कैम्प फोर्ट नाम की एक जगह है। यहां भगवान शिव की 65 फीट ऊंची शिव प्रतिमा है। ये प्रतिमा योग मुद्रा यानी बैठी हुई स्थिति में है। ये प्रतिमा सफेद संगमरमर से बनी है। इसकी स्थापना 26 फरवरी 1995 को महाशिवरात्रि पर की गई थी।
कर्नाटक में 123 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
कर्नाटक के मुरुदेश्वरा में अरब सागर तट के पास महादेव की विशाल प्रतिमा स्थापित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 123 फीट बताई जाती है। ये प्रतिमा कंदुका पहाड़ी पर स्थित है। इस प्रतिमा को आर. एन. शेट्टी नामक कलाकार ने बनाया है। इसकी स्थापना 2006 में की गई है। रोज हजारों लोग इसे देखने आते हैं।
हरिद्वार में 100 फीट की शिव प्रतिमा
उत्तराखंड के हरिद्वार देश के प्रमुख तीर्थ स्थानों में से एक हैं। यहां भगवान शिव की 100 फीट ऊंची प्रतिमा हर की पौड़ी के निकट विवेकानंद पार्क में स्थापित है। ये प्रतिमा हरिद्वार के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। इसे देखने दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। ये प्रतिमा काफी दूर से ही दिखाई देती है।
जबलपुर में 76 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
मध्यप्रदेश के जबलपुर कचनार शिव मंदिर है। यहां स्थापित है सफेद संगमरमर से बनी 76 फुट ऊंची शिवजी की प्रतिमा। ये प्रतिमा एक गुफा के ऊपर स्थापित है। इस गुफा में 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां भी हैं। यह स्थान मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
शिवपुर की 85 फीट ऊंची प्रतिमा
कर्नाटक के बीजापुर से 3 किमी दूर सिंदगी रोड पर महादेव की एक विशाल प्रतिमा स्थापित है। इसकी ऊंचाई करीब 85 फीट है। इस प्रतिमा को क्रांकीट और स्टील से बनाया गया है। प्रतिमा के नीचे एक छोटा सा शिव मंदिर भी है। सफेद रंग की ये प्रतिमा देखने में बहुत सुंदर है। इसकी स्थापना साल 2006 में की गई थी।
द्वारका में 82 फीच ऊंची शिव प्रतिमा
गुजरात के द्वारका में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर ज्योतिर्लिंग हैं। इसके नजदीक ही भगवान शिव की 82 फीट ऊंची और 25 फीट चौड़ी प्रतिमा है। ये विशाल प्रतिमा ध्यान मुद्रा में है। ज्योतिर्लिंग के बाद ये प्रतिमा इस स्थान का दूसरा आकर्षण है।
नेपाल में 143 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी महादेव की विशाल प्रतिमा है। इसे कैलाशनाथ महादेव के नाम से जाना जाता है। यह प्रतिमा नेपाल के भक्तपुर जिले के सांगा में स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 143 फीट है। इस प्रतिमा का निर्माण साल 2004 में शुरू हुआ और 2011 में ये बनकर पूरी हुई।
ओडिशा में 61 फीट की शिव प्रतिमा
ओडिशा भी भी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित है। ये प्रतिमा गंजाम जिले के भंजनगर में बेलेश्वर पहाड़ी के ऊपर है, जिसकी ऊंचाई लगभग 61 फीट है। इस प्रतिमा की स्थापना 2013 में की गई है। इस प्रतिमा को चंद्रशेखर महादेव भी कहा जाता है। ये ओडिसा का प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थल है।
सिक्किम की शिव प्रतिमा
सिक्किम के नामची शहर में सोलोफोक नाम की एक पहाड़ी है। इसी पहाड़ी पर महादेव की 108 फीट ऊँची विशाल प्रतिमा है। ये प्रतिमा महादेव के किरातेश्वर अवतार को दर्शाती है। इसकी स्थापना साल 2011 में की गई है। इसके आस-पास और भी प्रतिमाएं हैं जो काफी सुंदर हैं।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।