MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Traffic Advisory
VHP Maharashtra New Garba Rules
MP Liquor Tragedy
Bhavnagar Crime News
Dinesh Sharma Appointment
Anupriya Nagar Hanuman Ansh
Top 10 Morning News
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Religion
  • Masik Shivratri 2026: 12 या 13 जुलाई, कब करें शिवरात्रि व्रत? सही डेट के साथ जानें मुहूर्त, मंत्र और आरती

Masik Shivratri 2026: 12 या 13 जुलाई, कब करें शिवरात्रि व्रत? सही डेट के साथ जानें मुहूर्त, मंत्र और आरती

महादेव को प्रसन्न करने के लिए अनेक व्रत किए जाते हैं, मासिक शिवरात्रि व्रत भी इनमें से एक है। इसे शिव चतुर्दशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 11 2026, 02:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें मासिक शिवरात्रि से जुड़ी हर बात
Image Credit : Asianet News

जानें मासिक शिवरात्रि से जुड़ी हर बात

Masik Shivratri July 2026: धर्म ग्रंथों के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाता है। मान्यता है कि ये व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 दिन रहेगी जिसके चलते ये व्रत कब करें, इसे लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट से जानें जुलाई 2026 में मासिक शिवरात्रि की सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त की डिटेल…



ये भी पढ़ें-
Vrat Rules: व्रत पूरा होने के बाद सबसे पहले क्या खाएं? जानें पारण के सही नियम

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
जुलाई 2026 में कब करें मासिक शिवरात्रि व्रत?
Image Credit : Getty

जुलाई 2026 में कब करें मासिक शिवरात्रि व्रत?

पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 12 जुलाई, रविवार की रात 10 बजकर 30 मिनिट से शुरू होगी जो 13 जुलाई, सोमवार की शाम 06 बजकर 49 मिनिट तक रहेगी। चूंकि मासिक शिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा रात में की जाती है, इसलिए ये व्रत 12 जुलाई, रविवार को ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा क्यों बिछाते हैं, क्यों इस रंग को मानते हैं इतना शुभ?

35
मासिक शिवरात्रि 2026 पूजा मुहूर्त
Image Credit : Getty

मासिक शिवरात्रि 2026 पूजा मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि में महादेव की पूजा रात में 4 बार की जाती है, लेकिन ऐसा न कर पां तो निशिता काल में एक बार पूजा करके भी आप इस व्रत का पूरा फल पा सकते हैं। 12 जुलाई, रविवार को निशिता काल का शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 07 मिनिट से 12 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 40 मिनिट का समय मिलेगा।

45
कैसे करें मासिक शिवरात्रि व्रत? जानें पूजा विधि-मंत्र
Image Credit : Getty

कैसे करें मासिक शिवरात्रि व्रत? जानें पूजा विधि-मंत्र

- 12 जुलाई, रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत-पूजा का संकल्प लें। पूरे दिन व्रत के नियमों का पूरी श्रद्धा से पालन करें।
- रात में शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की सभी सामग्री एक स्थान पर रख लें। सबसे शिवलिंग का गंगाजल या शुद्ध जल से अभिषेक करें।
- इसके बाद दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, और चंदन अर्पित करें।
- घी का दीपक जलाकर धूप-दीप से पूजा करें। पूजा में बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं। इसके बिना महादेव की पूजा अधूरी मानी जाती है।
- पूजा करते समय मन ही मन में ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। भगवान शिव को अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं।
- इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव की आरती करें। रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन करना भी शुभ माना जाता है।
- अगले दिन सुबह यानी 13 जुलाई, सोमवार की सुबह व्रत का पारण कर जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दें।

55
शिवजी की आरती लिरिक्स हिंदी में (ऊं जय शिव ओंकारा)
Image Credit : Getty

शिवजी की आरती लिरिक्स हिंदी में (ऊं जय शिव ओंकारा)

ऊं जय शिव ओंकारा, प्रभु जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ऊं जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन, पंचानन राजे।
हंसासन गरुड़ासन, वृषवाहन साजे॥
ऊं जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज, दशभुज अति सोहे।
तीनों रूप निरखते, त्रिभुवन जन मोहे॥
ऊं जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी।
चंदन मृगमद सोहै, भाले शशिधारी॥
ऊं जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघाम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक, भूतादिक संगे॥
ऊं जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमंडलु, चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुःखहारी, जगपालनकारी॥
ऊं जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये, ये तीनों एका॥
ऊं जय शिव ओंकारा॥
काशी में विश्वनाथ विराजत, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥
ऊं जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ऊं जय शिव ओंकारा॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Krishna Ji Ki Chhathi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है कान्हाजी की छठी? जानें पूजा विधि मुहूर्त और भोग की डिटेल
Recommended image2
Aja Ekadashi 2026 Date: कब करें अजा एकादशी व्रत, 7 या 8 सितंबर, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें पूजा के मुहूर्त
Recommended image3
Chanakya Niti Teachers Day: चाणक्य से जानें सक्सेस के 5 फॉर्मूले, हर स्टूडेंट के आएंगे काम
Recommended image4
Hartalika Teej 2026 Date: 13 या 14 सितंबर, कब करें हरतालिका तीज व्रत? जानें पूजा के मुहूर्त
Recommended image5
Goga Navmi Bhajan Lyrics: गोगा नवमी पर सुनें ये 5 फेमस भजन, आप भी लगाएं जाहरवीर के जयकारे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved