Neem Karoli Baba Kainchi Dham: हमारे देश में अनेक चमत्कारी संत हुए, बाबा नीम करौली भी इनमें से एक थे। हाल ही में बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित मूवी हनुमान अंश थियेटरों में रिलीज हुई है। जिससे एक बार भी बाबा के चमत्कारों की चर्चा चल पड़ी है।
Neem Karoli Baba Stories: नीम करौली बाबा के चमत्कारों की कहानियां एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ है, जो बाबा के जीवन पर बेस्ड है और उनके प्रति लोगों की जिज्ञासा एक बार फिर बढ़ा रही है। भक्तों के बीच बाबा से जुड़ी कई ऐसी कथाएं प्रचलित हैं, जिन्हें वे उनकी आध्यात्मिक शक्ति और हनुमान भक्ति से जोड़ते हैं। ट्रेन रुकने से लेकर रहस्यमयी कंबल, भंडारे में भोजन की कमी दूर होने और भक्तों की मदद करने तक कई किस्से बेहद लोकप्रिय हैं। आइए जानते हैं बाबा से जुड़े उन चर्चित चमत्कारों की पूरी कहानी।
1. ट्रेन के रुक जाने की कहानी
सबसे मशहूर कथाओं में एक ट्रेन से जुड़ी है। कहा जाता है- बिना टिकट यात्रा करने पर बाबा को एक स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया। इसके बाद ट्रेन आगे नहीं चली। बाबा को वापस बुलाने और सम्मान देने के बाद ट्रेन चल पड़ी। इसी कथा को बाबा के नाम ‘नीम करौली’ से जोड़कर भी सुनाया जाता है।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2026: क्या व्रत में चाय-कॉफी और दूध पी सकते हैं? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
2. ‘बुलेटप्रूफ कंबल’ की कथा
बाबा के कंबल से जुड़ी कहानी सबसे चर्चित कथाओं में है। भक्तों के अनुसार, एक सैनिक युद्ध के दौरान गंभीर खतरे में था और बाबा ने उसके परिवार को कंबल से जुड़ा संकेत दिया। बाद में सैनिक के सुरक्षित लौटने की कहानी सुनाई गई। इसी वजह से भक्तों के बीच इसे ‘बुलेटप्रूफ कंबल’ की कथा कहा जाने लगा।
ये भी पढ़ें-
कब है करवा चौथ, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे 10 बड़े त्योहार? यहां नोट करें सभी की डेट
3. भंडारे में भोजन की कमी दूर होने की कहानी
कहा जाता है- कैंची धाम के भंडारे में भोजन कम पड़ने लगा। बाबा के आशीर्वाद के बाद भोजन पर्याप्त हो गया। इस कहानी को भक्त उनकी कृपा और अन्नपूर्णा भाव से जोड़कर देखते हैं।
4. मृत व्यक्ति के जीवित होने की कथा
एक कथा है- बाबा ने एक मृत व्यक्ति के शरीर पर अपने कंबल का हिस्सा रखा और वह व्यक्ति उठ बैठा। यह कथा भी बाबा से जुड़े सबसे असाधारण दावों में गिनी जाती है।
5. दूर बैठे इंसान की परेशानी जान लेने थे बाबा
प्रचलित कथा है - बाबा किसी व्यक्ति को बिना उसके बताए उसकी परेशानी के बारे में बता देते थे।
6. जरूरतमंदों की मदद से जुड़ी कथाएं
ऐसी कई घटनाएं हैं, जहां पर बाबा किसी परेशान इंसान को बिना बताए मदद करते थे। इन कथाओं में चमत्कार से ज्यादा बाबा की सेवा और करुणा का भाव सामने आता है।
7. बाबा के अचानक अलग-अलग जगह दिखाई देने की कथाएं
भक्तों के बीच बाबा के एक साथ या बहुत कम समय में अलग-अलग स्थानों पर दिखाई देने से जुड़े किस्से भी प्रचलित हैं। ऐसी घटनाओं को उनकी आध्यात्मिक सिद्धि माना गया।
‘हनुमान अंश’ से क्यों जुड़ रही है ये चर्चा?
2026 में आई ‘हनुमान अंश’ ने नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी लोकप्रिय कथाओं को फिर चर्चा में ला दिया है। फिल्म बाबा के जीवन पर आधारित है। बाबा के भक्त उन्हें भगवान हनुमान का अनन्य भक्त मानते रहे हैं। इसलिए उनसे जुड़ी चमत्कार कथाओं में भी हनुमान भक्ति, सेवा और भगवान के प्रति समर्पण का भाव दिखाई देता है।
