Pitru Paksha 2026: पिता, माता या अन्य परिजन का श्राद्ध किस तिथि को करें? जानें पितृपक्ष की पूरी श्राद्ध तिथि, मातृ नवमी और सर्वपितृ अमावस्या की डेट।

पितृपक्ष हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। इस दौरान पितरों के स्मरण और उनके श्राद्ध, तर्पण व दान करने का महत्वपूर्ण समय माना जाता है। परिवार के दिवंगत सदस्यों का श्राद्ध उनकी मृत्यु की हिंदू तिथि के अनुसार किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि 2026 में पिता, माता या किसी अन्य परिजन का श्राद्ध किस दिन करना है, तो पितृपक्ष का पूरा कैलेंडर देखना बेहद जरूरी है। हम आपको सितंबर और अक्टूबर की उन तारीखों के बारे में बताएंगे, जब पितृ पक्ष पड़ेगा। साल 2026 में पितृपक्ष की मुख्य अवधि 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगी। वहीं 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध है। 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृपक्ष का समापन होगा।

जानें पितृपक्ष का पूरा कैलेंडर

श्राद्ध के लिए सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि जिस हिंदू तिथि को व्यक्ति का निधन हुआ हो, पितृपक्ष में उसी तिथि पर उसका श्राद्ध किया जाता है। यानी पिता, माता, दादा-दादी, नाना-नानी या परिवार के किसी अन्य दिवंगत सदस्य के लिए उनकी मृत्यु की तिथि देखी जाती है।

पिता का श्राद्ध किस तिथि को करें?

पिता का श्राद्ध भी उनकी मृत्यु की हिंदू तिथि के अनुसार किया जाता है। यदि उनकी मृत्यु पितृपक्ष की किसी तिथि, जैसे सप्तमी, दशमी या द्वादशी को हुई थी, तो उसी तिथि के श्राद्ध वाले दिन विधि-विधान से श्राद्ध किया जाता है।

और पढ़ें: Pithori Amavasya 2026: पिठोरी अमावस कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और उपाय

माता का श्राद्ध किस दिन करें?

माता के श्राद्ध के लिए भी उनकी मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध करना सामान्य नियम है। हालांकि पितृपक्ष में नवमी तिथि को मातृ नवमी का विशेष महत्व माना जाता है।

विशेष: अगर किसी कारण से मृत्यु की तिथि याद नहीं है या तिथि का पता नहीं चल पा रहा है, तो सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध करने की परंपरा है।

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

और पढ़ें: Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर गलती से भी न करें ये 5 काम, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल