MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Mahakaal temple Ujjain: महाकाल मंदिर में कौन-सा खास ‘यज्ञ’ होगा, जिसमें गाय-बकरी के दूध से दी जाएगी आहुति?

Mahakaal temple Ujjain: महाकाल मंदिर में कौन-सा खास ‘यज्ञ’ होगा, जिसमें गाय-बकरी के दूध से दी जाएगी आहुति?

Mahakaal temple Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में विशेष यज्ञ की तैयारियां चल रही है। इस यज्ञ के लिए 70 फीट लंबी यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है। यज्ञ में बड़-बड़े विद्वानजन शामिल होंगे। 

2 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : May 02 2024, 04:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
12 ज्योतिर्लिंगों में से तीसरा है महाकालेश्वर
Image Credit : Asianet News

12 ज्योतिर्लिंगों में से तीसरा है महाकालेश्वर

Mahakaal temple Ujjain Facts: उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। ये 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरा है। प्रतिदिन यहां लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। महाकाल मंदिर में यहां आए दिन धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम होते रहते हैं। ऐसा ही एक धार्मिक अनुष्ठान जिसका नाम सौमिक है, 4 से 9 मई तक यहां आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगे जानिए क्यों किया जा रहा है सौमिक अनुष्ठान और इससे जुड़ी खास बातें…

24
क्यों किया जा रहा है सौमिक अनुष्ठान?
Image Credit : Asianet News

क्यों किया जा रहा है सौमिक अनुष्ठान?

महाकाल मंदिर समिति के अनुसार अच्छी बारिश के लिए सौमिक अनुष्ठान का आयोजन यहां किया जा रहा है। ग्रंथों के अनुसार वैशाख मास में सौमिक अनुष्ठान करने से पर्याप्त बारिश होती है। इस अनुष्ठान के लिए मंदिर परिसर में जल स्तंभ के पास करीब 70 फीट लंबी यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। अनुष्ठान में महाराष्ट्र योगीराज वेदविद्या आश्रम के विद्वानजन शामिल होंगे।

34
यज्ञ में दी जाएंगी खास आहुतियां
Image Credit : Asianet News

यज्ञ में दी जाएंगी खास आहुतियां

योगीराज वेदविद्या आश्रम वार्सी के अनंत उज्जैनकर ने बताया कि सौमिक अनुष्ठान को सोमयज्ञ भी कहा जाता है। सोमयज्ञ को यज्ञों का राजा भी कहा जाता है। इस यज्ञ में दी जाने वाली आहुतियां भी बहुत खास होती हैं। यज्ञ के दौरान विभिन्न प्रकार की औषधियों के साथ-साथ गाय और बकरी के दूध की आहुति भी दी जाएगी। गाय और बकरी को यज्ञ स्थल पर रखा जाएगा।

44
12 मीटर तक उठती है अग्नि
Image Credit : Asianet News

12 मीटर तक उठती है अग्नि

उज्जैनकर जी के अनुसार, सोम यज्ञ में दी जाने वाली खास आहुतियों के कारण इसमें से अग्रि करीब 12 मीटर तक ऊपर उठती है। इसीलिए यज्ञशाला को खुला रखते हुए अधिक उंचाई दी गई है। सोमयज्ञ के लिए कईं खास तरह के वेदियों का निर्माण यहां किया गया है। इस यज्ञ को संप्नन करवाने के लिए 16 विद्वान ब्राह्मण महाराष्ट्र के योगीराज वेदविद्या आश्रम आसरवाड़ी से आएंगे।


ये भी पढ़ें-

जिनकी अकाल मृत्यु होती है क्या उनकी आत्मा को शांति मिलती है?


Akshaya Tritiya 2024 Date: कब है अक्षय तृतीया 2024, क्यों इस तिथि को मानते हैं इतना शुभ?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Recommended image2
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Recommended image5
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved