MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Hanuman Jayanti 2024: हनुमानजी के प्रसिद्ध 5 मंदिर, कहीं लगता है भूतों का मेला तो कहीं होते चमत्कार

Hanuman Jayanti 2024: हनुमानजी के प्रसिद्ध 5 मंदिर, कहीं लगता है भूतों का मेला तो कहीं होते चमत्कार

5 famous Hanuman temples: वैसे तो हमारे देश में हनुमानजी के लाखों मंदिर हैं, लेकिन इनमें से कुछ मंदिर बहुत खास है। कहीं भूत-प्रेत उतारे जाते हैं तो कहीं रोज चमत्कार देखने को मिलते हैं। हनुमान जयंती के मौके पर इन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Apr 23 2024, 08:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ये हैं हनुमानजी के 5 प्रसिद्ध मंदिर
Image Credit : social media

ये हैं हनुमानजी के 5 प्रसिद्ध मंदिर

Hanuman Jayanti 2024: आज (23 अप्रैल, मंगलवार) हनुमान जयंती का पर्व पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। वैसे तो हमारे देश में हनुमानजी के लाखों मंदिर हैं। इन मंदिरों में रोज लाखों लोग दर्शन करते हैं। इनमें से कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जिनके साथ विशेष मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। हनुमान जयंती के मौके पर हम आपको ऐसे ही 5 मंदिरों के बारे में बता रहे हैं…

26
प्रयागराज का बड़ा हनुमान मंदिर
Image Credit : social media

प्रयागराज का बड़ा हनुमान मंदिर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज किले के समीन है बड़ा हनुमान मंदिर। ये एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां हनुमान जी लेटी हुई प्रतिमा स्थापित है। इसकी लंबाई लगभग 20 फीट है। कहते हैं कि हनुमानजी ने इसी स्थान पर आकर आराम किया था, इसलिए यहां लेटी हुई अवस्था में इनकी प्रतिमा बनाई गई है। बारिश के दिनों में इस प्रतिमा को कहीं और सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाता है और बाद में पुन: यहीं लाकर स्थापित कर दिया जाता है।

36
अयोध्या का हनुमानगढ़ी मंदिर
Image Credit : social media

अयोध्या का हनुमानगढ़ी मंदिर

वैसे तो अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्म भूमि के रूप में पूजा जाता है, लेकिन यहां हनुमानजी का भी एक प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे हनुमानगढ़ी कहते हैं। ये मंदिर काफी ऊंचाई पर एक टेकरी पर स्थित है। कहते हैं कि भगवान श्रीराम के समय हनुमानजी यहीं से अयोध्या की रक्षा करते थे। यहां तक पहुंचने के लिए लगभग 60 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। मंदिर के चारों ओर साधु-संत निवास करते हैं। कहते हैं कि इस मंदिर की स्थापना लगभग 300 साल पहले स्वामी श्रीअभयारामदासजी ने की थी।

46
राजस्थान का सालासर हनुमान मंदिर
Image Credit : social media

राजस्थान का सालासर हनुमान मंदिर

राजस्थान के सालासर में भी हनुमानजी का एक प्रसि्दध मंदिर है, जिसे सालासर बालाजी के नाम से जाना जाता है। खास बात ये है कि यहां स्थित हनुमान प्रतिमा दाड़ी और मूंछों से सुशोभित है। भारत में अन्य कहीं भी ऐसी प्रतिमा देखने को नहीं मिलती। यहां प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ती है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और मनचाहा वरदान पाते हैं।

56
मेहंदीपुर का बालाजी हनुमान मंदिर
Image Credit : social media

मेहंदीपुर का बालाजी हनुमान मंदिर

राजस्थान के जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर है मेहंदीपुर बालाजी मंदिर। ये मंदिर एक हजार साल पुराना बताया जाता है। यहां पर एक बहुत विशाल चट्टान पर ही हनुमान जी की आकृति स्वयं ही उभर आई थी। खास बात ये है कि यहां प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों की लाइफ लगती है। उन्हें यहां लोहे की जंजीरों से बांधकर रखा जाता है। कहते हैं कि मुगलकाल के दौरान इस मंदिर को तोड़ने के कई प्रयास हुए लेकिन सफल नहीं हो पाए।

66
वाराणसी का संकटमोचन मंदिर
Image Credit : social media

वाराणसी का संकटमोचन मंदिर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है संकचमोचन हनुमान मंदिर। इस मंदिर की प्रसिद्धि भी दूर-दूर तक फैली हुई है। यहां स्थित हनुमान प्रतिमा को चमत्कारी कहा जाता है। प्रतिदिन यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हनुमान जयंती के मौके पर यहां हनुमानजी झांकी सजाई जाती है और चार दिन तक रामायण, संगीत सम्मेलन आदि कार्यक्रम होते हैं।


ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti 2024: घर से निकलने से पहले बोलें हनुमानजी के 12 नाम, कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा


नोट करें Hanuman Jayanti 2024 के 5 आसान उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Recommended image2
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Recommended image5
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved