MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Sawan Second Somwar 2026: कब है सावन का दूसरा सोमवार, कैसे चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें जलाभिषेक का मुहूर्त

Sawan Second Somwar 2026: कब है सावन का दूसरा सोमवार, कैसे चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें जलाभिषेक का मुहूर्त

Sawan Somwar 2026 Date: भगवान शिव का प्रिय सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस महीने में आने वाले प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है। जानें कब है सावन 2026 का दूसरा सोमवार?

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 08 2026, 01:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
क्यों खास है सावन का दूसरा सोमवार?
Image Credit : Getty

क्यों खास है सावन का दूसरा सोमवार?

Sawan Ka Dusra Somwar Kab Hai: महादेव की पूजा के लिये सावन का महीना बहुत शुभ माना गया है और इससे भी शुभ होते हैं इस महीने में आने वाले सोमवार। सावन मास के सोमवार का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आगे जानिए सावन 2026 का दूसरा सोमवार कब है और इस दिन जलाभिषेक का मुहूर्त क्या है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
कब है सावन 2026 का दूसरा सोमवार?
Image Credit : Getty

कब है सावन 2026 का दूसरा सोमवार?

पंचांग के अनुसार, सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो चुका है और इसका पहला सोमवार 3 अगस्त को था। अब सावन मास का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को पड़ रहा है। इसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार पर की गई शिव पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। सावन के दूसरे सोमवार बुधादित्य नाम का राजयोग भी रहेगा, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: शिवलिंग पर कितने बेलपत्र चढ़ाने चाहिए? जानिए सही संख्या, मंत्र और नियम

34
10 अगस्त 2026 जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

10 अगस्त 2026 जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

वैसे तो सावन सोमवार को पूरे दिन ही शिवलिंग का जलाभिषेक किया जा सकता है लेकिन अगर ये काम शुभ मुहूर्त में किया जाए तो और भी शुभ रहता है। 10 अगस्त को जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- सुबह 04:29 से 05:17 तक (ब्रह्म मुहूर्त)
- सुबह 05:47 से 07:27 तक
- सुबह 09:07 से 10:47 तक
- दोपहर 12:06 से 12:57 तक (अभिजीत मुहूर्त)


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर होगा चंद्रग्रहण, कब से कब तक रहेगा सूतक, क्या बहनें बांध सकेंगी राखी?

44
शिवलिंग पर कैसे चढ़ाएं जल?
Image Credit : Getty

शिवलिंग पर कैसे चढ़ाएं जल?

- सावन सोमवार के दिन सबसे पहले स्नान आदि करें और साफ कपड़े पहनें।
- इसके बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय मन ही मन में ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
- इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग पर चढ़ाया जल किसी के पैरों में न आएं।
- शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, चावल और फूल भी अर्पित करें।
- इस प्रकार शिवलिंग पर जल चढ़ाने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का दूसरा प्रदोष 25 अगस्त को, 2 घंटे 13 मिनिट का मुहूर्त, जानें मंत्र-पूजा विधि और आरती
Recommended image2
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर सुबह से शाम तक 5 शुभ मुहूर्त, नोट करें सभी का टाईम
Recommended image3
Chandra Grahan 2026: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण, कितनी देर रहेगा सूतक? जानें 5 जरूरी बातें
Recommended image4
Raksha Bandhan Thali: रक्षा बंधन की थाली में भूलकर न रखें ये 5 चीजें! जानें वजह
Recommended image5
Onam 2026 Kab Hai: कब है ओणम, 25 या 26 अगस्त, क्यों मनाते हैं? जानें मान्यता और रोचक इतिहास
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved