MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • सावन शिवरात्रि 2026: जानें पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और जलाभिषेक का समय

सावन शिवरात्रि 2026: जानें पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और जलाभिषेक का समय

Sawan Shivratri 2026 Date: धर्म ग्रंथों में सावन मास की शिवरात्रि बहुत ही खास मानी गई है। इस दिन की गई शिव पूजा का कईं गुना फल मिलता है। इस व्रत में रात्रि पूजन का विशेष महत्व है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 10 2026, 01:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें सावन शिवरात्रि 2026 से जुड़ी हर बात
Image Credit : chatgpt

जानें सावन शिवरात्रि 2026 से जुड़ी हर बात

Sawan Shivratri 2026 Details: भगवान शिव का प्रिय सावन मास इस बार 30 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 28 अगस्त तक रहेगा। इस महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। सावन में शिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर की गई पूजा, उपाय, मंत्र जाप आदि बहुत ही जल्दी शुभ फल देते हैं। इस बार सावन शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त, मंगलवार को है। आगे जानिए सावन शिवरात्रि व्रत की पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
सावन शिवरात्रि जलाभिषेक का समय
Image Credit : Getty

सावन शिवरात्रि जलाभिषेक का समय

सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। 11 अगस्त को शिवलिंग पर जल चढ़ाने के सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:29 से 05:17 तक
अमृत काल - सुबह 07:58 से 09:25 तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:06 से 12:57 तक
प्रदोष काल- शाम 07:05 से रात 09:14 तक

36
सावन शिवरात्रि 2026 रात्रि पूजन के शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

सावन शिवरात्रि 2026 रात्रि पूजन के शुभ मुहूर्त

सावन शिवरात्रि में महादेव का रात्रि पूजन का विशेष महत्व है। रात के चारों प्रहर शिवजी की पूजा की जाती है। जानें रात्रि पूजा के शुभ मुहूर्त
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा मुहूर्त- शाम 07:04 से रात 09:45 तक
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा मुहूर्त- रात 09:45 से 12:26 तक
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा मुहूर्त- रात 12:26 से 03:07 तक
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त- रात 03:07 से सुबह 05:49 तक
- निशिता काल पूजा मुहूर्त- रात 12:05 से 12:48 तक


ये भी पढ़ें-
Sawan Shivratri 2026: 11 अगस्त को करें ये 5 उपाय, भोलेनाथ की कृपा से पूरी हो सकती है मनोकामना!

46
सावन शिवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट
Image Credit : Getty

सावन शिवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट

शुद्ध जल, गाय का कच्चा दूध, दही, शहद, बिल्व पत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, आंकड़े के फूल, भांग, चावल, चंदन, जनेऊ, कलावा, दीपक, कपूर, नारियल, मिठाई, नारियल, सफेद कपड़े


ये भी पढ़ें-
Shiv Chalisa Lyrics In Hindi: सावन में करें शिव चालीसा का पाठ, जानें सही समय, लाभ और जरूरी नियम

56
सावन शिवरात्रि पूजा विधि
Image Credit : Getty

सावन शिवरात्रि पूजा विधि

- शुभ मुहूर्त से पहले पूरी पूजन सामग्री एक स्थान पर एकत्रित कर लें। स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। मन में श्रद्धा का भाव होना चाहिए।
- सबसे पहले शिवलिंग का अभिषेक जल से करें फिर गाय के दूध से। इसके बाद दही, शहद से भी अभिषेक करें और फिर एक बार शुद्ध जल चढ़ाएं।
- शिवलिंग के सामने दीपक जलाएं और बेल पत्र, भांग, आंकड़े के फूल, धतूरा, चावल, कपड़े, जनेऊ, कलावा, शमी के पत्ते आदि चीजें एक-एक कर चढ़ाएं।
- पूजा करते समय ऊं नम: शिवाय या नीचे लिखे मंत्र का जाप करते रहें-
ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- इसके बाद नारियल, मिठाई और फल का फलों का भोग लगाएं। परिवार सहित कपूर आरती करें। रात के चारों प्रहर इसी तरह से पूजा करते रहें।
- अगले दिन सुबह व्रत पूर्ण होने के बाद ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा देकर विदा करें। इसके बाद स्वयं भोजन करें।
- मान्यता है कि इस तरह सावन शिवरात्रि का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और हर तरह की परेशानी से छुटकारा भी मिल जाता है।

66
सावन शिवरात्रि का महत्व
Image Credit : Getty

सावन शिवरात्रि का महत्व

हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसे शिव चतुर्दशी भी कहते हैं। जब सावन में मासिक शिवरात्रि आती है तो इसे सावन शिवरात्रि कहते हैं। सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है, इसलिए इस महीने में मनाया जाने वाला शिवरात्रि व्रत बहुत खास माना गया है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Surya Grahan 2026 Timing: 12 अगस्त को कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं? जानें सूतक काल का समय
Recommended image2
Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण के दौरान पक्षी और जानवर क्यों बदल देते हैं अपना व्यवहार?
Recommended image3
Shiv Chalisa Lyrics In Hindi: सावन में करें शिव चालीसा का पाठ, जानें सही समय, लाभ और जरूरी नियम
Recommended image4
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण घर बैठे कैसे देखें लाइव? जानें सूतक काल का समय
Recommended image5
Som Pradosh Vrat Katha: महादेव कैसे बदलते हैं भक्तों की किस्मत? पढ़ें सोम प्रदोष की रोचक कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved