MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Shivji Ke Bhajan: महाशिवरात्रि के 15 फेमस भजन, इन्हें सुनकर झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

Shivji Ke Bhajan: महाशिवरात्रि के 15 फेमस भजन, इन्हें सुनकर झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

Shivji Ke Bhajan Hindi Lyrics: महाशिवरात्रि, भोलेनाथ की भक्ति में खो जाने का उत्सव है। ये दिन अगर भगवान शिवजी की भजनों को सुनकर गुजारा जाए तो हर कोई झूमने पर मजबूर हो सकता है। महादेव के ऐसे अनेक भजन है जो आपको मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। 

10 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 14 2026, 11:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116
महाशिवरात्रि के 15 सुपरहिट भजन
Image Credit : Getty

महाशिवरात्रि के 15 सुपरहिट भजन

Shiv Bhajans Geet Songs Lyrics in Hindi: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हर कोई अपने आराध्य देव को खुश करने की कोशिश करता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। कुछ लोग भजन गाकर भी भोलेनाथ को खुश करने का प्रयास करते हैं। ये दिन अगर महादेव के सुमधुर भजनों को सुनकर बिताया जाए तो बहुत ही शुभ रहता है। भोलेनाथ के कुछ ऐसे भजन भी हैं, जिन्हें सुनकर भक्तों का मन नाचने को हो जाता है। आगे जानिए कुछ ऐसे ही भजनों की लिस्ट…


ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026: कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें, कितने मुहूर्त? जानें महाशिवरात्रि से जुड़े हर सवाल का जवाब

216
हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ भजन लिरिक्स हिंदी में


हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ

तीनो लोक में तू ही तू

श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री

जीवन भी अर्पण कर दू

जग का स्वामी है तू अंतरयामी है तू

मेरे जीवन की अनमिट कहानी है तू

तेरी शक्ति अपार तेरा पावन है द्वार

तेरी पूजा मेरा जीवन आधार

धुल तेरे चरणों की लेकर

जीवन को साकार किया

हे शिव शंकर मेरे भोलेनाथ ...

तीनो लोक में तू ही तू

मन में है कामना और कुछ जानू ना

जिंदगी भर करू तेरी आराधना

सुख की पहचान दे तू मुझे दे

प्रेम सबसे करू ऐसा वरदान दे

तूने दिया बल निर्बल को

अज्ञानी को ज्ञान दिया

हे शिव शंकर मेरे भोलेनाथ..

हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ

तीनो लोक में तू ही तू

श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री

जीवन भी अर्पण कर दू

316
मस्तक पे चंद्रमा गंग धारे भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

मस्तक पे चंद्रमा गंग धारे भजन लिरिक्स हिंदी में


मस्तक पे चंद्रमा गंग धारे

काले काले भोलेजी भुजंग धारे

भस्म अंग धारे

मस्तक पे चंद्रमा

मस्त पीकर हला हल के प्यारे

भोले शंकर सदा शिव निराले

ध्यान में है मगन बंद करके नयन

बैठे बिजिया धतूरा और भंग धरे

मस्तक प्रति चंद्रमा कांग धरे

काले काले भोलेजी भुजंग धरे

भस्म अंग धरे

मस्तक पे चंद्रमा

बड़ी महिमा है शिवजी की न्यारी

जिनको जाते हैं सारे संसार

कष्ट पल में हरे पार भव से करे

कष्ट पल में हरे पार भव से करे

जो है नीले गगन जैसे रंग धारे

मस्तक पे चंद्रमा कंग धारे

काले काले भोलेजी भुजंग धारे

भस्म अंग धारे

मस्तक पे चंद्रमा

लेके भूत और बेतालों की टोली

खेले आप में मिल जुल कर होली

मस्त होके मगन गए कीर्तन भजन

कोई ढोलक मंजीरा चंग धारे

मस्तक पे चंद्रमा कंग धरे

काले काले भोलेजी भुजंग धरे

भस्म अंग धारे

मस्तक पे चंद्रमा

आओ नंदी पे करके सवारी

तेरे दर्शन को शर्मा भिखारी

मेरे भोले प्रभु मेरी झोली भरो

आओ गौरा भवानी संग धारे

मस्तक पे चंद्रमा कंग धारे

काले काले भोलेजी भुजंग धारे

भस्म अंग धारे

मस्तक पे चंद्रमा

416
सांसो की माला पे सिमरु मै शिव का नाम भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

सांसो की माला पे सिमरु मै शिव का नाम भजन लिरिक्स हिंदी में


सांसो की माला पे

सिमरु मै शिव का नाम

अब तो दुनियादारी से है

मेरा क्या काम

शिव के रंग में ऐसी डूबा

बन गया एक ही रूप

शिव की माला जपते जपते

हो गयी सुबह श्याम

सांसो की माला पे...

शिवजी मेरे दिल में बसे है

संग रहे दिन रात

अपने मन की मै जानू

सब के मन की राम

सांसो की माला पे

शिवजी मेरे अंतरयामी

शिवजी मेरे स्वामी

शिवजी के चरणों में अर्पण

ये जीवन तमाम

सांसो की माला पे...

प्रेम पियाला जबसे पिया है

जी का है ये हाल

अंगारों पे नींद आ जाए

और कांटो पे आराम

सांसो की माला पे...

सांसो की माला पे

सिमरु मै शिव का नाम

अब तो दुनियादारी से है

मेरा क्या काम

सांसो की माला पे

सिमरु मै शिव का नाम

516
ऊंचे ऊंचे मंदिर तेरे ऊंचा तेरा धाम भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

ऊंचे ऊंचे मंदिर तेरे ऊंचा तेरा धाम भजन लिरिक्स हिंदी में


ऊंचे ऊंचे मंदिर तेरे उँचा तेरा धाम

हे कैलाश के वाशी भोले

करते है तुझे प्रणाम।

अजब है तेरी माया

इसे कोई समझ ना पाया

गजब सा खेल रचाया

सब से बड़ा तेरा नाम भोले नाथ भोले नाथ

हर हर महादेव हर हर महादेव।।

अद्भुत है संसार यहां पे कई गुलेखे है

तरह तरह के खेल जगत मे हमने देखे है

तू है भाग्या विधाता तेरे लेख सुलेखे है

तू लिखनेवाला है ये सब तेरे लेखे है।।

पार ब्रहम परमेश्वर तू है हर कोई माने रे

सब तेरे बालक है क्या अपने पे थाने रे

तू अंतर यामी सबकी पीड़ा पहचाने रे

सब के ह्रदय मे बैठा घट घट की जाने रे।।

हे योगेश्वर योग से तूने जगत बनाया है

अंग पे तूने भस्म रामा के अलख जगाया है

कही धूप के रंग सुनहरे कही पे छाया है

तूने किया है वही जो तेरे मन को भाया है।।

अजब है तेरी माया

इसे कोई समझ ना पाया

गजब सा खेल रचाया

सब से बड़ा तेरा नाम भोले नाथ भोले नाथ

हर हर महादेव हर हर महादेव।।

616
सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भोलेनाथ आये है भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भोलेनाथ आये है भजन लिरिक्स हिंदी में


सजा दो घर को गुलशन सा

मेरे भोलेनाथ आये है

लगी कुटिया भी दुल्हन सी

मेरे भोलेनाथ आये है

पखारो इनके चरणों को

बहाकर प्रेम की गंगा

बिछा दो अपनी पलकों को

मेरे भोलेनाथ आये है

उमड़ आयी मेरी आँखे

देखकर अपने बाबा को

हुयी रोशन मेरी गलिया

मेरे भोलेनाथ आये है

तुम आकर फिर नही जाना

मेरी इस सुनी दुनिया से

कहू हरदम यही सबसे

मेरे भोलेनाथ आये है

लगी कुटिया भी दुल्हन सी

मेरे भोलेनाथ आये है

सजा दो घर को गुलशन सा

मेरे भोलेनाथ आये है

716
मैं तेरे द्वार भोलेनाथ फिर से आई हूं भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

मैं तेरे द्वार भोलेनाथ फिर से आई हूं भजन लिरिक्स हिंदी में



मैं तेरे द्वार भोलेनाथ फिर से आई हूं

तेरे दरबार से ही सब कुछ मैं तो पाई हूं

मैं तेरे द्वार भोलेनाथ फिर से आई हूं

तेरा गुण गान पहली वार जब मैं गई थी

दिल में अरमान लेके धाम तेरे आई थी

तेरी किरपा से ही भोले ले नाम कमाई हूं

मैं तेरे द्वार भोलेनाथ फिर से आई हूं

जब तलक जान है एहसान न भुलाऊ गी

तेरे भुलावे पे दोहडी चली आउंगी

तेरी चौकठ पे ही मैं सारे गम भुलाई हूं

मैं तेरे द्वार भोलेनाथ फिर से आई हूं

आ लौट के आजा भोलेनाथ भजन लिरिक्स हिंदी में

816
भोले तेरी कावड़ लाओ भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

भोले तेरी कावड़ लाओ भजन लिरिक्स हिंदी में


भोले तेरी कावड़ लाओ

गंगा का जल तुझे चढ़ाओ

जयकारा सबने बोला है

ओ बम बम भोला है

जयकारा सबने बोला है

ओ बम बम भोला है

सती पति कैलाश नाथ की सब देवो में बात निराली

नंदी की असरी करते जय जय भोले नाथ तुम्हारी

नील कंठ पर रहने वाले

मन चाहा वर देने वाले

जयकारा सबने बोला है बम भोला

ओ बम बम भोला है

ओ बम बम भोला है

तन में भस्मी रमाने वाले

नाग भुजंग गले में काले

माथे चंदा जटा में गंगा

मृगचला का आसन डाले

भोले तुम भोले भंडारी

पूजा है दुनिया ये सारे

जयकारा सबने बोला है बम भोला

ओ बम बम भोला है

ओ बम बम भोला है

कर्ता आस सती से यू भोले

ऐसा वर दे अंत यामी

दुख संताप माइटे सबके सबे

राहु चरण में तेरे स्वामी

भोले तुम हो सुख के सागर

ज्ञान से भारो मेरी गागर

जयकारा सबने बोला है बम भोला

ओ बम बम भोला है

ओ बम बम भोला है

भोले तेरी कावड़ लाओ

गंगा का जल तुझे चढ़ाओ

जयकारा सबने बोला है

ओ बम बम भोला है

916
सबना दा रखवाला ओ शिवजी भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

सबना दा रखवाला ओ शिवजी भजन लिरिक्स हिंदी में


सबना दा रखवाला ओ शिवजी

डमरूवाला जी डमरू वाला

उपर कैलाश रहंदा भोले नाथजी...

धर्मियो जो तारदे शिवजी

पापिया जो मारदा जी पापिया जो मारदा

बड़ा ही दयाल मेरा भोले अमली

ॐ नमः शिवाय शम्भु ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय शम्भु ॐ नमः शिवाय

महादेव तेरा डमरू डम डम,

डम डम बजतो जाये रे हो महादेवा...

ॐ नमः शिवाय शम्भु

सर से तेरी बेहती गंगा काम मेरा हो जाता चंगा

नाम तेरा जब लेता ता ता ता महादेवा...

मां पियादे घरे ओ गोरा

महला च रहन्दी जी महला च रेहन्दी

विच सम्साना राहंदा भोले नाथ जी

कालेया कुंडला वाला मेरा भोले बाबा

किधर कैलाश तेरा डेरा ओ जी...

सर पे तेरे ओं गंगा मैया विराजे

मुकुट पे चंदा मामा ओं जी

ॐ नमः शिवाय शम्भु ॐ नमः शिवाय

भंग जे पिन्दा ओं शिवजी

धुनी रमान्दा जी धुनी रमान्दा

बड़ा ही तपारी मेरा भोले अमली

मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी

भोलेनाथ रे ओं शंकर नाथ रे

गौरा भांग रगड़ के बोली

तेरे साथ है भूतो की टोली

मेरे नाथ रे शम्भू नाथ रे

ओं भोले बाबा जी दर तेरे मै आया जी

झोली खाली लाया जी खाली झोली भरदो जी

कालिया सर्पा वाला मेरा भोले बाबा

शिखरे कैलाशा विच रहंदा ओं जी

ॐ नमः शिवाय शम्भु ॐ नमः शिवाय

1016
ओ भोले शंकर बम बम तेरा साथ न छोड़ेगे हम भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

ओ भोले शंकर बम बम तेरा साथ न छोड़ेगे हम भजन लिरिक्स हिंदी में


ओ भोले शंकर बम बम तेरा साथ न छोड़ेगे हम,

तू यार है हमारा भोले भंडारी प्यारा

आ दमा चौकड़ी मिल के मचा दे,

भजा के डमरू डम डम,

ओ भोले शंकर बम बम तेरा साथ न छोड़ेगे हम।।

जिस दिन से तू हम सब का साथी बन कर आया,

सच बोले तो तेरे संग में मिल कर रंग जमाया,

बन ते थे जो पहलवान उनको मजा है चकया,

मुर्दानगी यो करते थे तूने सीधी राह चलाया,

तूने चमत्कार दिखलाया सब कुछ आसान बनाया,

आ धूम मचा दे रंग जमा दे कर के डांस छम छम,

ओ भोले शंकर बम बम तेरा साथ न छोड़ेगे हम।।

भरम जान ने बचो का तू बालक रूप में आया,

सूंदर खेल खिलोने से तूने सब का मन बहलाया,

जिस को जररूत तेरी हुई तू उसके काम है आया,

बिगड़ी हुई काम संभाल मुश्काने है लाया,

जिसने भी तुझको धया उसने ये तेरा वर पाया,

तुझे है गाये तुझे रिजाये ले जय कारा बम बम,

ओ भोले शंकर बम बम तेरा साथ न छोड़ेगे हम।।

1116
फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना भजन लिरिक्स हिंदी में


फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना

नित ध्यान धरु तेरा बिगड़ी को बना जाना

तुझे अपना समझकर मै फरियाद सुनाता हु

तेरे दर पर आकर मै नित धुनी रमाता हु

क्यों भूल गये भगवन मुझे समझ के बेगाना

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना

मेरी नाव भवर डोले तुम्ही तो खेवैया हो

जग के रखवाले तुम तुम ही तो कन्हैया हो

कर नंदी सवारी तुम भवपार लगा जाना

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना

तुम बिन न कोई मेरा अब नाथ सहारा है

इस जीवन को मैंने तुझ पर ही वारा है

मर्जी है तेरी बाबा अच्छा नही तडपाना

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना

नैनो में भरे आँसू क्यों तरस न खाते हो

क्या दोष हुआ मुझसे मुझे क्यों ठुकराते हो

अब मैहर करो बाबा सुन के मेरा अफसाना

फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना

1216
हे रे रे तेरे मेले में भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

हे रे रे तेरे मेले में भजन लिरिक्स हिंदी में


हे रे रे तेरे मेले में

छम छम नचे कावड़िया

तेरी भक्ति में हुए दीवाने

बालक बूढे चैल सुहाने

हे रे रे भक्ति के इस रिले में

छम छम नचे कांवरिया

हे रे रे भोले तेरे मेले में

छम छम नचे कांवरिया

तेरे प्यार में रंग गई नगरी

जग मग जग मग ज्योति जग राही रे

हे रे रे दाम तेरे अलबेले में

छम छम नचे कांवरिया

हे रे रे भोले तेरे मेले में

छम छम नचे कांवरिया

दूर दूर से जनता आवे

देख देख के मन हर्षेव

हे रे रे गाड़ी मोटर थेले में

छम छम नचे कांवरिया

हे रे रे भोले तेरे मेले में

छम छम नचे कांवरिया

शैतान खटाना भजन बनवे

केशव और शिवानी गावे

हे रे रे भोले तेरे मेले में

छम छम नचे कांवरिया

1316
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे भजन लिरिक्स हिंदी में


भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

वो तो गौरा से प्यार कर बैठे

मैंने ढोलक मंगाई भोले के लिए

वो तो डमरू से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

मैंने गाड़ी मंगाई भोले के लिए

वो तो नंदी से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

मैंने माला मंगाई भोले के लिए

वो तो नागो से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

मैंने भोजन मंगाया भोले के लिए

वो तो भंगिया से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

मैंने गागर भराई भोले के लिए

वो तो गंगा से प्यार कर बैठे

भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

वो तो गौरा से प्यार कर बैठे

1416
 डम डम डमरू बजाना होगा भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

डम डम डमरू बजाना होगा भजन लिरिक्स हिंदी में


डम डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम बेल पत्ते लायेंगे

वही बेल हम भोले को चढ़ायेंगे

थाली में फुल और चन्दन होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम गंगा जल लायेंगे

वही गंगाजल हम भोले को चढ़ायेंगे

फिर तो भजन और किर्तन होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम गंगा रेत लायेंगे

वही गंगा रेत हम शिवलिंग बनायेगे

फिर तो भोले का अभिनन्दन होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम भांग धतुरा लायेंगे

वही भांग धतुरा हम भोले को चढ़ाएंगे

फिर तो भोले को भोग लगाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम कांवड़ लेके आयेंगे

कांवड़ लेके आयेंगे हम भोले को मनाएंगे

फिर तो चरणामृत हमको मिलेगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम डम डमरू बजाना होगा

भोले मेरी कुटिया में आना होगा

1516
आ लौट के आजा भोलेनाथ भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

आ लौट के आजा भोलेनाथ भजन लिरिक्स हिंदी में


आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे माँ गौरा बुलाती है

तेरा सुना पड़ा रे कैलाश

तुझे माँ गौरा बुलाती है

आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे माँ गौरा बुलाती है

अंगो पे विभूति गले में माला

पहने है शंकर भोला

तुम हो सबका पालन हार

तुझे माँ गौरा बुलाती है

आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे माँ गौरा बुलाती है

माथे पे चंदा जटा में गंगा

जटा से बहती धारा

सबका करता तू बेडा पार

तुझे माँ गौरा बुलाती है

आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे माँ गौरा बुलाती है

हाथों में डमरू पास में त्रिशूल

नंदी पे करता सवारी

सबका तू है पालनहार

तुझे माँ गौरा बुलाती है

आ लौट के आजा भोलेनाथ

तुझे माँ गौरा बुलाती है।

1616
महादेवा महादेवा भूतों के राजा देवों के देवा भजन लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

महादेवा महादेवा भूतों के राजा देवों के देवा भजन लिरिक्स हिंदी में


महादेवा महादेवा भूतो के राजा देवो के देवा

शंकर शिव शंभु शंकर शिव शंभु

शंकर शिव शंभु शंकर शिव शंभु

महादेवा महादेवा भूतो के राजा देवो के देवा

शिवाय शिवाय शिवाय शिवाय शिवाय

कान में कुंडल तेरे गले में काला नाग

हाथ में त्रिशूल तेरे त्रिशूल में डमरू सजा

सर से बहती गंगा सर पे है तारा चंदा

तुझसे है दुनिया चलती तू है दुनिया का राजा

महादेवा महादेवा भूतो के राजा देवो के देवा

तुही है अनंत है रे तुही चांडाल है रे

महाकाल है रे तुही नागेश्वरये सोमनाथाय महादेवा

तुही आकाश है रे तुही पाताल है रे

तुही तो जीवन है रे तुही तो काल है रे

तूने सबको दिया फिर भी सवल है रे महादेवा

नागेंद्र हरय त्रिलोचनय भस्मगरय

महेश्वरय तीत्या सुथय दिगंबरय

दुश्मन कराय आया नमः शिवायः

महादेवा महादेवा भूतो के राजा देवो के देवा

महादेवा महादेवा भूतो के राजा देवो के देवा

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
महाशिवरात्रि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mahashivratri 2026: कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें, कितने मुहूर्त? जानें महाशिवरात्रि से जुड़े हर सवाल का जवाब
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को यहां से भेजें हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Prachin Shiv Mandir: ये है 2 हजार साल पुराना ‘भूतिया’ शिव मंदिर, रात में यहां जाने से डरते हैं लोग
Recommended image4
Pradosh Vrat Feb 2026: 14 या 15 फरवरी, क्या है प्रदोष व्रत की सही डेट? जानें मंत्र-मुहूर्त, पूजा विधि
Recommended image5
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved