1 July 2025 Ka Panchang: 1 जुलाई, मंगलवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन त्रिपुष्कर योग दिन भर रहेगा। इस योग में किए गए शुभ कामों का फल तीन गुना होकर मिलता है। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 जुलाई 2025 मंगलवार को आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 20 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पूरे दिन सप्तमी तिथि रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का छठा दिन रहेगा, इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी। मंगलवार को व्यातिपात, वरियान, धूम्र नाम के अशुभ योग और प्रजापति व त्रिपुष्कर नाम के शुभ योग बनेंगे। त्रिपुष्कर योग में किए गए शुभ कामों का फल 3 गुना होकर मिलता है। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

1 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

1 जुलाई, मंगलवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (1 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सप्ताह के दूसरा दिन यानी मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा भूलकर भी न करें, यदि ऐसा करना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 51 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा।

1 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 01 11:14 AM
चन्द्रास्त - Jul 01 11:39 PM

1 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (1 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:09 से 10:50 तक
सुबह 10:50 से दोपहर 12:30 तक
दोपहर 12:03 से 12:57 तक
दोपहर 12:30 से 02:11 तक
दोपहर 03:51 से शाम 05:32 तक

1 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:09 AM – 10:50 AM
कुलिक - 12:30 PM – 2:11 PM
दुर्मुहूर्त - 08:29 AM – 09:23 AM और 11:27 PM – 12:09 AM
वर्ज्यम् - 04:45 PM – 06:30 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।