11 July 2025 Ka Panchang: 11 जुलाई, शुक्रवार को हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन शुरू हो जाएगा। ये महीना शिव पूजा के लिए बहुत ही विशेष माना गया है। पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 11 जुलाई 2025 शुक्रवार से हिंदू पंचांग का पांचवां महीना सावन शुरू हो रहा है। ये महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है। शुक्रवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। कावड़ यात्रा की शुरूआत भी इसी दिन से होगी। शुक्रवार को वैधृति, विषकुंभ नाम के अशुभ और वर्धमान व आनंद नाम के शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों खास है सावन मास?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन मास का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस महीने में की गई शिव पूजा बहुत अधिक शुभ फल देने वाली मानी गई है। इसलिए इस महीनें में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। लोग अलग-अलग उपाय करके शिवजी की कृपा पाने का प्रयास करते हैं। इस बार सावन मास 11 जुलाई से शुरू होगा जो 9 अगस्त तक रहेगा।

11 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (11 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा।

11 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – सावन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:52 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 11 7:58 PM
चन्द्रास्त - Jul 12 6:55 AM

11 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (11 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 05:52 से 07:32 तक
सुबह 07:32 से 09:12 तक
दोपहर 12:05 से 12:58 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:32 से 02:12 तक
शाम 05:32 से 07:12 तक

11 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:52 PM – 5:32 PM
कुलिक - 7:32 AM – 9:12 AM
दुर्मुहूर्त - 08:32 AM – 09:25 AM और 12:58 PM – 01:52 PM
वर्ज्यम् - 02:09 PM – 03:48 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।