13 December 2025 Ka Panchang: 13 दिसंबर, शनिवार को 2 शुभ और 1 अशुभ योग दिन भर रहेगा। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें आज किस दिशा में यात्रा न करें और दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 दिसंबर 2025, शनिवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम को 4 बजकर 38 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य नाम के 2 शुभ और मृत्यु नाम का 1 अशुभ योग दिन भर रहेगा। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार
13 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध, शुक्र और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल धनु राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। यानी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी, इसमें कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (13 December 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 42 मिनिट से 11 बजकर 01 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
13 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- हस्त
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:03 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Dec 13 1:08 AM
चन्द्रास्त - Dec 13 1:14 PM
13 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (13 December 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 08:22 से 09:42 तक
दोपहर 11:59 से 12:42 तक
दोपहर 12:21 से 01:40 तक
दोपहर 02:59 से शाम 04:19 तक
13 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:40 PM – 2:59 PM
कुलिक - 7:03 AM – 8:22 AM
दुर्मुहूर्त - 08:28 AM – 09:10 AM
वर्ज्यम् - 03:06 PM – 04:52 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
