13 July 2025 Ka Panchang: 13 जुलाई, रविवार को 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। शनि वक्री होगा और चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 जुलाई 2025 रविवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दिन भर रहेगी। ये सावन मास का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन भगवान शिव के साथ सूर्यदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। रविवार को प्रीति, आयुष्मा, गद और मातंग नाम के 4 शुभ योग दिन रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…
13 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति
रविवार को शनि मीन राशि में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। वहीं इस दिन चंद्रमा मकर राशि से निकल कुंभ में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो रविवार को सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और बुध कर्क राशि में रहेगा।
रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (13 July 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 32 मिनट से 07 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
13 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास – सावन
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:53 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jul 13 9:20 PM
चन्द्रास्त - Jul 14 8:54 AM
13 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (13 July 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 07:33 से 09:13 तक
सुबह 09:13 से 10:52 तक
दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:12 से 03:52 तक
13 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:32 PM – 2:12 PM
कुलिक - 3:52 PM – 5:32 PM
दुर्मुहूर्त - 05:25 PM – 06:18 PM
वर्ज्यम् - 10:52 AM – 12:28 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
