14 July 2025 Ka Panchang: 14 जुलाई को सावन 2025 का पहला सोमवार रहेगा। इस दिन 4 शुभ योग दिन रहेंगे, वहीं संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 14 जुलाई 2025 सोमवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। 14 जुलाई को सावन 2025 का पहला सोमवार भी रहेगा, जिससे इसका विशेष महत्व माना जाएगा। सावन सोमवार को गणेश चतुर्थी का संयोग बहुत ही शुभ रहेगा। सोमवार को आयुष्मान, सौभाग्य, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ योग दिन रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में (वक्री), सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और बुध कर्क राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (14 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 7 बजकर 33 मिनिट से 9 बजकर 13 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।

14 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – सावन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:53 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jul 14 9:56 PM
चन्द्रास्त - Jul 15 9:53 AM

14 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (14 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 05:53 से 07:33 तक
दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
सुबह 09:13 से 10:53 तक
दोपहर 02:12 से 03:52 तक
शाम 07:31 से 07:11 तक

14 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:53 AM – 12:32 PM
कुलिक - 2:12 PM – 3:52 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:52 PM और 03:38 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 01:54 PM – 03:28 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।