16 December 2025 Ka Panchang: 16 दिसंबर, मंगलवार को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा, जिससे इस दिन धनु संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। 5 शुभ-अशुभ योग इ इस दिन रहेंगे। सुरुप द्वादशी का व्रत भी इस दिन किया जाएगा। जानें शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सुरुप द्वादशी का व्रत किया जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण खर मास भी इसी दिन से शुरू हो जाएगा। खर मास का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। मंगलवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, ध्वजा, त्रिपुष्कर और श्रीवत्स नाम के 5 शुभ-अशुभ दिन भर रहेंगे। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: किसे मिलेगी गुड न्यूज-कौन बनाएगा नए बिजनेस का प्लान? जानें वीकली टैरो राशिफल से

16 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से मंगल स्थित है। इस तरह धनु राशि में सूर्य और मंगल की युति बनेगी। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा तुला राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 01 मिनिट से शाम 04 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

16 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Dec 16 3:41 AM
चन्द्रास्त - Dec 16 2:51 PM

16 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (16 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:43 से 11:03 तक
सुबह 11:03 से दोपहर 12:22 तक
दोपहर 12:01 से 12:43 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:22 से 01:41 तक
दोपहर 03:01 से शाम 04:20 तक

16 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:43 AM – 11:03 AM
कुलिक - 12:22 PM – 1:41 PM
दुर्मुहूर्त - 09:12 AM – 09:54 AM और 11:02 PM – 11:55 PM
वर्ज्यम् - 08:27 PM – 10:15 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।