16 July 2025 Ka Panchang: 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जिससे इस दिन कर्क संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन की गई पूजा, उपाय आदि का विशेष फल मिलता है।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 जुलाई 2025 बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन कर्क संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से लुंब, उत्पात और अतिगण्ड नाम के 3 अशुभ योग और शोभन नाम का एक शुभ योग बनेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

16 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। इस दिन चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ रहेगा। बुधवार को राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और बुध कर्क राशि में रहेगा।

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 32 मिनिट से 02 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।

16 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – सावन
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:54 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jul 16 11:05 PM
चन्द्रास्त - Jul 17 11:50 AM

16 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (16 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 05:54 से 07:34 तक
सुबह 07:34 से 09:13 तक
सुबह 10:53 से दोपहर 12:32 तक
दोपहर 03:52 से शाम 05:31 तक
शाम 05:31 से 07:11 तक

16 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:34 AM – 9:13 AM
कुलिक - 10:53 AM – 12:32 PM
दुर्मुहूर्त - 12:06 PM – 12:59 PM
वर्ज्यम् - 02:59 PM – 04:31 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।