17 August 2025 Ka Panchang: 17 अगस्त, रविवार को गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जिससे ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।
KNOW
Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 अगस्त 2025, रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा। गोगादेव राजस्थान के लोकदेवता हैं, जिनकी पूजा देश के कुछ विशेष स्थानों में होती है। इस दिन व्याघात, हर्षण, प्रजापति और सौम्य नाम के शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन कुछ देर के लिए सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य राजयोग भी बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
कब करें जन्माष्टमी 2025 का पारण? जानें डेट और शुभ मुहूर्त
17 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति
रविवार की रात कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थित है। सूर्य और केतु एक ही राशि में होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, बुध कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Goga Navmi 2025: कब है गोगा नवमी 17 या 18 अगस्त? नोट करें सही डेट
रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 August 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 18 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 53 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
17 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:07 AM
सूर्यास्त - 6:54 PM
चन्द्रोदय - Aug 18 12:46 AM
चन्द्रास्त - Aug 17 2:01 PM
17 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (17 August 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 07:43 से 09:19 तक
सुबह 09:19 से 10:55 तक
दोपहर 12:05 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:06 से 03:42 तक
17 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:30 PM – 2:06 PM
कुलिक - 3:42 PM – 5:18 PM
दुर्मुहूर्त - 05:11 PM – 06:02 PM
वर्ज्यम् - 07:43 PM – 09:14 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
