17 July 2025 Ka Panchang: 17 जुलाई को पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग रहेगा। और भी 3 शुभ योग इस दिन रहेंगे। सप्तमी तिथि होने से इस दिन सूर्यदेव की पूजा करना शुभ फल देगा।  

Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 जुलाई 2025 गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दिन भर रहेगी। सप्तमी तिथि के देवता भगवान सूर्यदेव हैं। इसलिए इस दिन शिवजी के साथ सूर्यदेव की भी पूजा करें। गुरुवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सर्वार्थसिद्धि, सुकर्मा, मित्र और मानस नाम के 4 शुभ योग व अतिगण्ड नाम का एक अशुभ योग बनेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

17 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को सूर्य कर्क राशि में, चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ, राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और बुध कर्क राशि में रहेगा।

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 12 मिनिट से 03 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।

17 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – सावन
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jul 17 11:41 PM
चन्द्रास्त - Jul 18 12:51 PM

17 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (17 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:53 से 12:33 तक
दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:33 से 02:12 तक
दोपहर 02:12 से 03:52 तक
शाम 07:10 से रात 08:31 तक

17 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 5:55 AM – 7:34 AM
कुलिक - 9:14 AM – 10:53 AM
दुर्मुहूर्त - 10:20 AM – 11:13 AM और 03:38 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 04:14 PM – 05:45 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।