18 July 2025 Ka Panchang: 18 जुलाई, शुक्रवार को 4 अशुभ योग और 1 शुभ योग बन रहा है। इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा न करें, इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 18 जुलाई 2025 शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 5 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार, अष्टमी तिथि के देवता स्वयं रुद्र और नवमी तिथि की देवी मां सिद्धिदात्री हैं। शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से वज्र, मुद्गर धृति और शूल नाम के 4 अशुभ योग व सर्वार्थसिद्धि नाम का 1 शुभ योग दिन भर रहेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…
18 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति
शुक्रवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और बुध कर्क राशि में रहेगा।
शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (18 July 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 53 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।
18 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- सावन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अश्विन और भरणी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jul 19 12:20 AM
चन्द्रास्त - Jul 18 12:51 PM
18 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (18 July 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 05:55 से 07:35 तक
सुबह 07:35 से 09:14 तक
दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:33 से 02:12 तक
शाम 05:31 से 07:10 तक
18 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:51 PM – 5:31 PM
कुलिक - 7:35 AM – 9:14 AM
दुर्मुहूर्त - 08:34 AM – 09:27 AM, 12:59 PM – 01:52 PM
वर्ज्यम् - 10:27 PM – 11:57 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
