2 December 2025 Ka Panchang: 2 दिसंबर, मंगलवार को अनंग त्रयोदशी और भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन 6 शुभ-अशुभ योग भी रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 2 दिसंबर 2025, मंगलवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अनंग त्रयोदशी और प्रदोष नाम के 2 व्रत किए जाएंगे। इन दोनों व्रतों का महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। मंगलवार को वरियान, परिघ, अमृत, मूसल, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal December 2025: साल के अंतिम महीने में किसे मिलेगा लव पार्टनर-कौन जाएगा विदेश?

2 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री) और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope December 2025: मगंल-बुध और गुरु बदलेंगे राशि, कैसा बीतेगा दिसंबर का पहला सप्ताह? पढ़ें राशिफल

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (2 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 56 मिनिट से 4 बजकर 16 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

2 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:56 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 02 3:14 PM
चन्द्रास्त - Dec 03 4:48 AM

2 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (2 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:36 से 10:56 तक
सुबह 10:56 से दोपहर 12:16 तक
दोपहर 11:54 से 12:37 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:16 से 01:36 तक
दोपहर 02:56 से शाम 04:16 तक

2 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:36 AM – 10:56 AM
कुलिक - 12:16 PM – 1:36 PM
दुर्मुहूर्त - 09:04 AM – 09:46 AM और 10:56 PM – 11:49 PM
वर्ज्यम् - 05:16 PM – 06:42 PM और 05:18 AM – 06:43 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।