23 July 2025 Ka Panchang: 23 जुलाई, बुधवार को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गजकेसरी नाम का राजयोग भी रहेगा। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 जुलाई 2025 बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, इसे शिव चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन मिथुन राशि में चंद्र-गुरु की युति से गजकेसरी और कर्क राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य नाम के 2 राजयोग बनेंगे। इन शुभ योगों के चलते इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

23 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। वहीं बुध और सूर्य के कर्क राशि में होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन शुक्र वृष राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (23 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा न करें। यदि इस दिशा में जाना ही पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 33 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 02 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

23 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 5:57 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jul 23 3:57 AM
चन्द्रास्त - Jul 23 6:16 PM

23 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (23 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

- सुबह 05:57 से 07:36 तक
- सुबह 07:36 से 09:15 तक
- सुबह 10:54 से दोपहर 12:33 तक
- दोपहर 03:51 से शाम 05:30 तक
- शाम 05:30 से 07:08 तक

23 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:36 AM – 9:15 AM
कुलिक - 10:54 AM – 12:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
वर्ज्यम् - 05:19 AM – 06:50 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।