24 June 2025 Ka Panchang: 24 जून 2025 को चंद्रमा के राशि बदलने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। इस दिन उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें। जानें आज का पंचांग 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 जून 2025 मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन मातंग नाम का शुभ योग और शूल, गण्ड व राक्षस नाम का अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे कईं शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 जून को ग्रहों की स्थिति

24 जून, मंगलवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य और गुरु स्थित हैं। गुरु के साथ चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन शुक्र मेष राशि में, बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि मे रहेंगे।

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 3 बजकर 50 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 5 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा।

24 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 24 4:07 AM
चन्द्रास्त - Jun 24 6:26 PM

24 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

शुभ 09:07 से 10:48 तक
दोपहर 12:02 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त )
दोपहर 02:09 से 03:50 तक
शाम 05:31 से 07:11 तक

24 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:08 AM – 10:48 AM
कुलिक - 12:29 PM – 2:09 PM
दुर्मुहूर्त - 08:27 AM – 09:21 AM, 11:25 PM – 12:08 AM
वर्ज्यम् - 05:41 AM – 07:07 AM, 05:59 PM – 07:26 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।