24 July 2025 Ka Panchang: 24 जुलाई, गुरुवार को हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गुरु पुष्य नाम का शुभ योग भी बनेगा। पंचांग से जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 जुलाई 2025 गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों में हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान शिव के साथ पितरों की पूजा भी करनी चाहिए। गुरुवार को अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और गुरु पुष्य नाम के शुभ योग बनेंगे, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य और बुध स्थित है। इस तरह कर्क राशि में तीन ग्रह होने से इस दिन त्रिग्रही योग बनेगा। अन्य ग्रहों पर नजर डालें तो इस दिन शुक्र वृष राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (24 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 12 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

24 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 5:58 AM
सूर्यास्त - 7:08 PM
चन्द्रोदय - Jul 24 5:03 AM
चन्द्रास्त - Jul 24 7:08 PM

24 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (24 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

- सुबह 10:54 से दोपहर 12:33 तक
- दोपहर 12:06 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:33 से 02:12 तक
- दोपहर 02:12 से 03:51 PM

24 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 5:58 AM – 7:37 AM
कुलिक - 9:15 AM – 10:54 AM
दुर्मुहूर्त - 10:21 AM – 11:14 AM और 03:37 PM – 04:30 PM
वर्ज्यम् - 05:19 AM – 06:50 AM और 12:28 AM – 02:01 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।