25 September 2025 Ka Panchang: 25 सितंबर, गुरुवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा। इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। आगे जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त की डिटेल

Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 सितंबर 2025, गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा, इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। इस दिन विनायक चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। गुरुवार को वैधृति, विष्कुंभ, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Kanya Pujan 2025: कन्या पूजन क्यों करते हैं, कैसे करें? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें नियम

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा और मंगल तुला राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। सभी ग्रह अपनी यथावत स्थिति में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
नवरात्रि में हरसिंगार के इन उपायों से दूर होंगी परेशानियां

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (25 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 48 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

25 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:16 PM
चन्द्रोदय - Sep 25 9:04 AM
चन्द्रास्त - Sep 25 8:14 PM

25 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (25 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:48 से दोपहर 12:18 तक
दोपहर 11:54 से 12:42 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:18 से 01:48 तक
दोपहर 01:48 से 03:17 तक
शाम 06:16 से 07:47 तक

25 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:20 AM – 7:49 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:48 AM
दुर्मुहूर्त - 10:19 AM – 11:06 AM, 03:05 PM – 03:53 PM
वर्ज्यम् - 01:26 AM – 03:14 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।