26 September 2025 Ka Panchang: 26 सितंबर, शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा, लेकिन उदया तिथि चतुर्थी होने से इस दिन भी देवी कूष्मांडा की ही पूजा की जाएगी। जानें इस दिन कब से कब तक रहेगा राहुकाल?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 26 सितंबर 2025, शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 09 बजकर 33 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि दिन भर रहेगी। चूंकि सूर्योदय चतुर्थी तिथि में होगा। इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी और उपांग ललिता व्रत भी किया जाएगा। शुक्रवार को विषकुंभ, प्रीति, मातंग, राक्षस और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: साल में सिर्फ 9 दिन खुलता है ये देवी मंदिर, इसका रहस्य आज भी अनसुलझा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल तुला राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: दिवाली कब है, यहां जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (26 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 48 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

26 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:15 PM
चन्द्रोदय - Sep 26 9:58 AM
चन्द्रास्त - Sep 26 8:53 PM

26 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (26 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:20 से 07:50 तक
सुबह 07:50 से 09:19 तक
दोपहर 11:54 से 12:41 तक
दोपहर 12:18 से 01:47 तक
शाम 04:46 से 06:15 तक

26 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:16 PM – 4:46 PM
कुलिक - 7:50 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:31 AM और 12:41 PM – 01:29 PM
वर्ज्यम् - 02:39 AM – 04:27 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।