28 July 2025 Ka Panchang: 28 जुलाई, सोमवार को सावन मास का तीसरा सोमवार रहेगा। इस दिन चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है। सोमवार को चंद्रमा और मंगल राशि बदलेंगे।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 जुलाई 2025 सोमवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वरद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा, साथ ही इस दिन सावन का तीसरा सोमवार भी रहेगा। सावन सोमवार पर चतुर्थी तिथि का संयोग बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। सोमवार को परिघ, शिव, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

28 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को मंगल ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से सिंह राशि में बना मंगल-केतु का अशुभ योग समाप्त हो जाएगा। चंद्रमा भी राशि बदलकर सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (28 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 38 मिनिट से शुरू होगा जो रात 09 बजकर 16 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

28 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 7:06 PM
चन्द्रोदय - Jul 28 9:03 AM
चन्द्रास्त - Jul 28 9:38 PM

28 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (28 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 05:59 से 07:38 तक
सुबह 09:16 से 10:55 तक
दोपहर 12:07 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:11 से 03:50 तक
शाम 05:28 से 07:06 तक

28 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:55 AM – 12:33 PM
कुलिक - 2:11 PM – 3:50 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:52 PM और 03:37 PM – 04:29 PM
वर्ज्यम् - 01:21 AM – 03:04 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।