29 June 2025 Ka Panchang: 29 जून 2025 को गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा, इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। रविवार को चंद्रमा और शुक्र दोनों ग्रह राशि बदलेंगे। पढ़ें आज का पंचांग। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 29 जून 2025 रविवार को आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 09 बजकर 14 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पूरे दिन पंचमी तिथि रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा, इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। रविवार को सिद्धि नाम का शुभ योग और वज्र व मुद्गर नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे।आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

29 जून को ग्रहों की स्थिति

29 जून, रविवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही मंगल और केतु स्थित हैं। चंद्रमा, मंगल और केतु के सिंह राशि में होने से यहां त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं शुक्र ग्रह भी इस दिन राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। रविवार को शनि मीन राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (29 June 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो दलिया, घी या पान खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 31 मिनिट से शुरू होगा जो 07 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा।

29 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 29 9:26 AM
चन्द्रास्त - Jun 29 10:36 PM

29 जून 2025 के शुभ मुहूर्त (29 June 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:28 से 09:09 तक
सुबह 09:09 से 10:49 तक
दोपहर 12:03 से 12:57 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:10 से 03:51 तक

29 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:30 PM – 2:10 PM
कुलिक - 3:51 PM – 5:31 PM
दुर्मुहूर्त - 05:25 PM – 06:18 PM
वर्ज्यम् - 06:57 PM – 08:36 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।