3 August 2025 Ka Panchang: 3 अगस्त, रविवार को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर पुष्य से आश्लेषा में प्रवेश करेगा। इस दिन 2 शुभ और 2 अशुभ योग बनेंगे। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 3 अगस्त 2025, रविवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09 बजकर 42 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार दशमी तिथि के स्वामी यमराज हैं। इसलिए इस तिथि पर शिवजी की पूजा से अकाल मृत्यु के भय से बचा जा सकता है। रविवार को शुक्ल और ब्रह्म नाम के शुभ व उत्पात-मृत्यु नाम के अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

3 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को सूर्य कर्क राशि में ही रहेगा लेकिन नक्षत्र परिवर्तन कर पुष्य से आश्लेषा में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (3 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 26 मिनिट से शुरू होगा जो 07 बजकर 03 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

3 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:02 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - Aug 03 2:17 PM
चन्द्रास्त - Aug 04 1:02 AM

3 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (3 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:40 से 09:17 तक
सुबह 09:17 से 10:55 तक
दोपहर 12:07 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
सुबह 02:10 से 03:48 तक

3 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:33 PM – 2:10 PM
कुलिक - 3:48 PM – 5:26 PM
दुर्मुहूर्त - 05:19 PM – 06:11 PM
वर्ज्यम् - 11:01 AM – 12:47 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।