3 December 2025 Ka Panchang: 3 दिसंबर, बुधवार को गुरु और चंद्रमा राशि बदलेंगे। इस दिन 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। पंचांग से जानें इस दिन की तिथि, नक्षत्र आदि की डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 3 दिसंबर 2025, बुधवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 12 बजकर 36 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन गुरु ग्रह और चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। बुधवार को परिघ, शिव, काण, सर्वार्थसिद्धि और सिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे जानें बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Datta Jayanti 2025: दत्तात्रेय जयंती कब, 4 या 5 दिसंबर, कैसे करें पूजा? जानें पूरी डिटेल

3 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को गुरु ग्रह वक्री अवस्था में कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, वहीं चंद्रमा से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: वृंदावन के इस मंदिर में है रहस्यमयी दरवाजा, जो साल में खुलता है एक बार

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (3 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 16 मिनिट से 01 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

3 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:57 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 03 4:00 PM
चन्द्रास्त - Dec 04 5:59 AM

3 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (3 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:57 से 08:16 तक
सुबह 08:16 से 09:36 तक
सुबह 10:56 से दोपहर 12:16 तक
शाम 02:56 से शाम 04:16 तक
शाम 04:16 से 05:36 तक

3 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 8:16 AM – 9:36 AM
कुलिक - 10:56 AM – 12:16 PM
दुर्मुहूर्त - 11:55 AM – 12:37 PM
वर्ज्यम् - 04:27 AM – 05:51 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।