30 November 2025 Ka Panchang: 30 नवंबर, रविवार को बुध ग्रह वक्री से पुन: मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। इस दिन 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। पंचांग से जानें दिनभर के मुहूर्त।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 30 नवंबर 2025, रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी मृत्यु के देवता यमराज हैं। इस तिथि को धर्म ग्रंथों में धर्मिणी भी कहा गया है। दशमी तिथि पर यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। रविवार को वज्र, सिद्धि, सुस्थिर,वर्धमान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Shani Upay: शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या किन राशियों पर? ये 5 उपाय बचा सकते हैं बुरे दिनों से
30 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
रविवार को बुध ग्रह तुला राशि में वक्री से पुन: मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल से चलने लगेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन शनि और चंद्रमा मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री) और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shanivar Ke Upay: शनिवार को किन चीजों का दान करें-किस रंग का रुमाल जेब में रखें?
रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (30 November 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 15 मिनिट से 05 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
30 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और और रेवती
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 30 1:56 PM
चन्द्रास्त - Dec 01 2:37 AM
30 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (30 November 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 08:15 से 09:35 तक
सुबह 09:35 से 10:55 तक
दोपहर 11:54 से 12:36 तक
दोपहर 01:35 से 02:55 तक
शाम 05:36 से 07:16 तक
30 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:15 PM – 1:35 PM
कुलिक - 2:55 PM – 4:15 PM
दुर्मुहूर्त - 04:10 PM – 04:53 PM
वर्ज्यम् - 11:29 AM – 01:00 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
