31 October 2025 Ka Panchang: 31 अक्टूबर, शुक्रवार को आंवल नवमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा, जिससे ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। जानें आज किस दिशा में यात्रा न करें और ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। चूंकि उदया तिथि नवमी रहेगी, इसलिए इसी दिन आंवला नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। शुक्रवार को वृद्धि, ध्रुव, प्रजापति और सौम्य नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi 2025 Kab Hai: देवउठनी एकादशी कब है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

31 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Amla Navami Ki Katha: देवी लक्ष्मी ने क्यों की आंवला वृक्ष की पूजा? रोचक कथा से जानें इसका रहस्य

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (31 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

31 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:35 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM
चन्द्रोदय - Oct 31 2:15 PM
चन्द्रास्त - Nov 01 1:54 AM

31 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (31 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:35 से 07:59 तक
सुबह 07:59 से 09:23 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:10 से 01:34 तक
शाम 04:21 से 05:45 तक

31 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:57 PM – 4:21 PM
कुलिक - 7:59 AM – 9:23 AM
दुर्मुहूर्त - 08:49 AM – 09:34 AM और 12:32 PM – 01:17 PM
वर्ज्यम् - 01:54 AM – 03:28 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।