4 July 2025 Ka Panchang: 4 जुलाई, शुक्रवार को गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। पंचांग से जानें इस दिन अभिजीत मुहूर्त कब से कब तक रहेगा?
Aaj Ke Shubh Muhurat: 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 32 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन रहेगा। इसे महानवमी कहते हैं। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। शुक्रवार को शिव व सिद्ध नाम के शुभ योग और मूसल व गद नाम के अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और अभिजीत मुहूर्त की टाइमिंग…
4 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति
4 जुलाई, शुक्रवार को चंद्रमा कन्या राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (4 July 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 51 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा।
4 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:50 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 04 1:46 PM
चन्द्रास्त - Jul 05 1:11 AM
4 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (4 July 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 07:30 से 09:10 तक
दोपहर 12:04 से 12:58 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:31 से 02:11 तक
शाम 05:32 से 07:12 तक
4 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:52 PM – 5:32 PM
कुलिक - 7:30 AM – 9:10 AM
दुर्मुहूर्त - 08:30 AM – 09:24 AM और 12:58 PM – 01:51 PM
वर्ज्यम् - 11:08 PM – 12:56 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।