6 September 2025 Ka Panchang: 6 सितंबर, शनिवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा, वहीं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी इसी दिन किया जाएगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 6 सितंबर 2025, शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अनंत चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसी दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाएगा। शनिवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, वर्धमान और आनंद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Ganesh Visarjan 2025: कैसे करें गणेश प्रतिमा का विसर्जन? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त
6 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: कहां और कैसे देखें 7 सितंबर को होने वाला चंद्र ग्रहण?
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (6 September 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 10 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
6 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:14 AM
सूर्यास्त - 6:35 PM
चन्द्रोदय - Sep 06 5:51 PM
चन्द्रास्त - Sep 07 5:30 AM
6 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (6 September 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 07:36 से 09:10 तक
दोपहर 12:00 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:19 से शाम 05:02 तक
शाम 06:37 से रात 08:02 तक
6 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:57 PM – 3:30 PM
कुलिक - 6:14 AM – 7:47 AM
दुर्मुहूर्त - 07:53 AM – 08:42 AM
वर्ज्यम् - 05:45 AM – 07:16 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
