8 January 2026 Ka Panchang: 8 जनवरी, गुरुवार को षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। दिन भर में 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल का समय।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 जनवरी 2026, गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। षष्ठी तिथि के देवता महादेव के पुत्र भगवान कार्तिकेय हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। गुरुवार को सौभाग्य, शोभन, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर 23 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें मुहूर्त, दान, पूजा से जुड़ी हर बात

8 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन गुरु मिथुन राशि में, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या है साल के पहले चंद्र ग्रहण की डेट? नोट करें सूतक की टाइमिंग

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 53 मिनिट से 03 बजकर 13 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

8 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:53 PM
चन्द्रोदय - Jan 08 10:58 PM
चन्द्रास्त - Jan 09 11:14 AM

8 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (8 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 11:13 से दोपहर 12:33 तक
दोपहर 12:12 से 12:54 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:33 से 01:53 तक
शाम 05:53 से 07:33 तक
शाम 07:33 से रात 09:13 तक

8 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:14 AM – 8:33 AM
कुलिक - 9:53 AM – 11:13 AM
दुर्मुहूर्त - 10:47 AM – 11:29 AM और 03:02 PM – 03:45 PM
वर्ज्यम् - 07:59 PM – 09:40 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।